मंत्री बनने से पहले बोले मरकाम- सत्ता-संगठन में खींचतान होती तो चुनाव नहीं जीतते

रायपुर,  छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष के बाद अब भूपेश सरकार में मंत्री बनने जा रहे कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि अभी तक संगठन की सेवा कर रहे थे, अब जनता की सेवा करेंगे। मीडिया से चर्चा में मरकाम ने कहा कि मेरा तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था, उसके बाद भी एक साल तक प्रदेश अध्यक्ष रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा सदस्यता कराई गई। प्रदेश में 19 लाख से ज्यादा सदस्यता हुई। कांग्रेस का पहली बार प्रदेश में राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ, जिसे सभी ने मिलकर सफल बनाया। अध्यक्ष के रूप में प्रदेश में हुए पांचों विधानसभा उपचुनाव जीते, 14 नगर निगम जीते और हर चुनाव में जीत हासिल की।

मरकाम ने कहा कि हाईकमान समय-समय पर तय करता है कि किस नेता को क्या जिम्मेदारी देनी है। हाईकमान ने बुधवार को बताया था कि आपको नई जिम्मेदारी दी जाएगी, लेकिन गुरुवार को स्पष्ट हुआ कि मुझे मंत्री बनाया जा रहा है। चुनावी तैयारी को लेकर मरकाम ने कहा कि हम तैयार हैं और 2013 में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत होगी। 75 पार का जो लक्ष्य रखा गया है, उसे पूरा किया जाएगा। सत्ता और संगठन में खींचतान के सवाल को खारिज करते हुए मरकाम ने कहा कि कहीं कोई विवाद नहीं है। अगर खींचतान होती, तो कांग्रेस उम्मीदवार कोई भी चुनाव नहीं जीत पाते।

शिक्षाकर्मी से मंत्री तक का सफर

मोहन मरकाम ने बताया कि वह बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा से प्रभावित होकर 1990 से ही कांग्रेस से जुड़ा। किसान परिवार से आने के बाद मैं शासकीय सेवा के रूप में शिक्षाकर्मी वर्ग एक व शिक्षाकर्मी वर्ग दो के रूप में भी काम किया। कुछ दिनों तक भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी और भारतीय स्टेट बैंक लाइफ में सीनियर एजेंन्सी मैनेजर के रूप में भी काम किया। लेकिन राजनीति में आने के लिए नौकरी छोड़ दी। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कोंडागांव सीट से टिकट मिली, जिसमें पूर्व मंत्री लता उसेंडी से 2771 मतों से हार का सामना करना पड़ा। 2013 और 2018 के चुनाव में लता उसेंडी को हराया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

  • Related Posts

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार