रजिस्टर दुरुस्त नहीं,रीडर को फटकार,बाबू की रोकी गई वेतनवृद्धि; छुईखदान तहसील का औचक निरीक्षण

दुर्ग, संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे द्वारा जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई अंतर्गत छुईखदान तहसील का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने सभी शाखाओं में कर्मचारियों के नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखने के निर्देश दिए। रजिस्टर दुरुस्त नहीं पाए जाने पर रीडर को फटकारलगाई गई। बाबू की वेतनवृद्धि रोकी गई ।

*न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में लाए तेजी* 

संभागायुक्त ने निरीक्षण के दौरान  न्यायालय में दांडिक प्रकरण ऑनलाइन में दर्ज नही पाए गए, जिस पर श्री कावरे ने दंडिक प्रकरण भी ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी सुश्री रेणुका रात्रे को दिए। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी में 66 प्रकरण लंबित पाए गए एवं  न्यायालय तहसीलदार छुईखदान में 81 प्रकरण लंबित पाए गए जिनमें 02 वर्ष से अधिक लंबित 8 प्रकरण लंबित पाए गए। इसी प्रकार नायब तहसीलदार छुईखदान में 88 प्रकरण लंबित पाए गए जिनमें दो वर्ष से अधिक 6 प्रकरण लंबित पाए गए। श्री कावरे ने दो वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों में प्रत्येक सप्ताह सुनवाई करते हुए त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश संबंधित पीठासीन अधिकारी श्रीमती मोक्षदा देवांगन तहसीलदार एवं प्रदीप कुमार तिवारी नायब तहसीलदार को दिए गए।

 *पंजियों का करे नियमित अद्यतन* 

श्री कावरे ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में संधारित होने वाली अर्थदंड पंजी, आदेशिका पंजी, अभिलेख कोष्ठ पंजी का संधारण नही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी श्री बीरेंद्र कुमार धनकर, रीडर को एक सप्ताह के भीतर पंजी संधरित करने के निर्देश दिए गए एवं 379 निर्णीत प्रकरणो को अभिलेख कोष्ठ में जमा करने के निर्देश दिए गए। न्यायालय तहसीलदार में 251 निर्णित प्रकरण एवं नायब तहसीलदार न्यायालय में 132 निर्णित प्रकरण रिकॉर्ड रूम में जमा किए जाने हेतु लंबित है जिसे शीघ्र रिकॉर्ड रूम में रखे जाने के निर्देश दिए गए।  नायब नाजिर शाखा के निरीक्षण के दौरान सर्किल नोट बुक का संधारण नही पाया गया जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी सज्जन देशमुख, सहायक ग्रेड 02 की वेतनवृद्धि रोके जाने की कार्यवाही की गई एवं पंजी के शीघ्र संधारण के निर्देश दिए गए। कैश बुक के अवलोकन के दौरान कैश बुक एवं पासबुक में राशि का अंतर पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को एक सप्ताह के भीतर राशि के मिलान के निर्देश दिए गए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT;मंत्री केदार कश्यप बोले- सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार

    0 सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर रायपुर, सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के…

    WATER; महानदी जल विवाद निर्णायक मोड़ पर, ट्रिब्यूनल ने छत्तीसगढ़-ओडिशा को दिया 11 जुलाई तक का अल्टीमेटम

    रायपुर, महानदी के जल बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच वर्षों से चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल ने दोनों राज्यों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’