संभागायुक्त कावरे ने गेड़ी चढ़कर एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेली त्यौहार

0 पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण की अपील

दुर्ग, हरेली के पावन पर्व पर संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे ने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी एवं गेड़ी चढ़कर त्योहार मनाया। इसके साथ ही कामधेनु विश्वविद्यालय परिसर में उनके मार्गदर्शन पर विश्वविद्यालय के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जहां बास, जामुन, महुआ, साल, पीपल एवं बरगद आदि पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर संभागायुक्त एवं विश्वविद्यालय के कुलपति श्री कावरे ने अधिकारियों कर्मचारियों को आह्वान किया कि परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने में सभी लोग सहभागी बनें। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता अधिक हो गई है, पर्यावरण में परिस्थितिक तंत्र को नियंत्रित करने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सोनवने ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ पौधे के बिना हमारे जन जातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। इस कार्यक्रम के अवसर विशेष अतिथि के रूप में अंजोरा सरपंच श्रीमती संगीता साहू, कुलसचिव डाँ. आर .के. सोनवने, वित्त अधिकारी एस बी काले, निदेशक   डॉ संजय शाक्य, डॉ जी के दत्ता, डॉ  आर .सी .घोष, डॉ एम .के .अवस्थी, अधिष्ठाता डाँ. किशोर मुखर्जी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विकास खुने, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ दिलीप चौधरी, डॉ अमित गुप्ता, डॉ एस के थापक उपस्थित थे

  • Related Posts

    CRIME; अफीम के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, मक्के के बीच लगाई थी फसल, 2 किसान गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर के कोंडागांव  जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से…

    FROUD; बीज कम्पनी ने किसानों को लागाया चूना,पौने चार करोड का भुगतान बकाया, मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

    रायपुर, सिकंदराबाद तेलंगाना के कावेरी बीज कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ के 133 किसानों एवं मजदूरों के साथ किये गए धोखाधड़ी और पौने चार करोड का बकाया भुगतान नहीं मिलने से आठ…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम