सामूहिक अवकाश के साथ लिपिकों का धरना-प्रदर्शन 22 को;आंदोलन के लिए सघन संपर्क अभियान शुरु

 रायपुर, छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन के आगामी आंदोलन 22 अगस्त 23 को जिले के सभी लिपिक साथी 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के मध्यम से ज्ञापन सौपेंगे। इसके पश्चात भी लिपिकों की मांगे नहीं मानने पर 04 सितंबर 2023 से छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है। गत दिवस आंदोलन को सफल बनाने जिला पदाधिकारियों एवं तहसील अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

लिपिकों के वेतनमानों में सुधार एवं पदनाम परिवर्तन करने हेतु- विभागाध्यक्ष कार्यालयों, इंद्रावती भवन एवं रायपुर शहर के विभिन्न कार्यालयो में लिपिक पदाधिकारियों द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी कडी में आज 18 अगस्त 2023 को अटल नगर नवा रायपुर के विभागाध्यक्ष कार्यालयों सहित इंद्रावती भवन के विभिन्न कार्यालयों व रायपुर शहर के स्थित विभिन्न कार्यालयों का लिपिक पदाधिकारियों द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन के बैनर तले होने वाले 22 अगस्त 2023 के आंदोलन हेतु लिपिक साथियों से आंदोलन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की गई।

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं इंद्रावती भवन में विगत 2 दिनों से लगातार लिपिकों को 22 अगस्त के आंदोलन में शामिल होने हेतु निर्धारित सामूहिक अवकाश प्रपत्र भरकर अपने-अपने कार्यालयों में अविलंब जमा कराये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही प्रांताध्यक्ष के द्वारा अपने लिपिकों को स्वतःस्फूर्त इस लिपिक फेडरेशन के आंदोलन में बिना किसी भेदभाव के शामिल होने कहा गया है। यह आंदोलन केवल लिपिकों के लिये किया जा रहा है, और लिपिकों के द्वारा ही किया जायेगा, इसमें किसी प्रकार का कोई अन्य संघ या संगठन शामिल नही है यह केवल लिपिकों का आंदोलन है। अटल नगर के विभिन्न कार्यालयों के जनसंपर्क अभियान में मुख्य रुप से सर्वश्री भोलाराम कीर, आर.एन.पटेल, राजकुमार सोंधिया, आशीष ठाकुर, देवाशीष दास, अजय देशमुख, रफीक, डीकेन्द्र खूंटे, योगेश निषाद, सुनील साहू, मनेश यादव, हीरालाल पोर्ते, मानूराम टंडन एवं युगल चंद्राकर मुख्यरुप से शामिल रहे। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी एवं छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी के नेतृत्व में रायपुर शहर के विभिन्न कार्यालयों लो.नि.वि.,जल संसाधन विभाग, आयुक्त रायपुर संभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा महाविद्यालय, डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, संस्कृति एवं पुरातत्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, तहसील कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों के लिपिकों को दिनांक 22 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुये जिन लिपिक साथियों के द्वारा आज दिनांक तक सामूहिक अवकाश फार्म अपने कार्यालयोें में जमा नही कराये गये है उन्हें अविलंब अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित फार्म जमा कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा अभी नही तो कभी नही के नारे के साथ लिपिकों का मनोबल बढाते हुये आगामी आंदोलन में शामिल होने हेतु प्रेरित किया गया। रायपुर के सघन जनसंपर्क अभियान में मुख्यरुप से सर्वश्री गौतम हाजरा, बी.के. शुक्ला, मनीष अहिरवार, परिवेश ठाकरे, अतिश शर्मा, डी.एस.चंद्रवंशी, संतोष लहरी, राजकुमार साहू, शंकर मानिकपुरी, विजय पांडे सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुये।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों और परिवारों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की…

    ELECTRICITY; रायपुर सहित छह जिलों की बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत

    – रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा तथा भाटापारा-बलौदाबाजार के लोगों को होगा फायदा रायपुर, रायपुर सहित छह जिलों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश