अकबर बोले-विकास कार्याें व न्याय योजनाओं से लाभान्वित लोग सकारात्मक सोच के साथ करेंगे मतदान

 कवर्धा, कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सकारात्मक तरीके से चुनाव मैदान में है। कांग्रेस ने विकास के भरपूर कार्य किए हैं। इसके अलावा लोगों की जेब में अलग-अलग योजनओं के जरिए पैसा डाला है। विकास कार्यों व न्याय योजनाओं से लाभान्वित लोग सकारात्मक होकर चुनाव में मतदान करेंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी तथा प्रद्रेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रद्रेश में स्कूल, अस्पताल, आगनबाड़ी भवन, सड़कंे, बांध, मुक्तिधाम का निर्माण करवाया। इसके अलावा सभी लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध करवाया। किसानों को प्रति एकड़ 9000 रू. की दर से राशि प्रदान किये गये हैं। भूमिहीन खेतिहर मजदूर को 7000 रू प्रति वर्ष प्रदान किये गए है।

तेंदूपत्ता श्रमिकों को 2500 रू. प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक कों बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा कर दिया गया है। पूर्व सरकार ने 07 तरह के लधु वनोपज की खरीदी करती थी, हमारी सरकार नें इसे बढ़ाकर 68 तरह के लघु वनोपजों की खरीदी की है।मोहम्मद अकबर ने कहा कि विकास के कार्याें व न्याय योजनाओं के जरिये आर्थिक रूप से लाभान्वित लोग सकारात्मक सोच रखकर निर्णय लेंगे।

ReplyForward
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नेहरू बनाम मोदी…

    आज का दौर आम पाठकों को डाटा ग्राफिक्स के जरिए तुलनात्मक रूप से जानकारी देने का जमाना है। तुलना  हमेशा प्रेरणा देने के लिए ही नहीं की जाती है।एक पक्ष…

    POLITICS; कांग्रेस विधायकों के स्पेशल विमान की वापस कराई गई लैंडिंग, मीनाक्षी बोलीं- षडयंत्र हुआ है, भारत निर्वाचन आयोग जाएगी कांग्रेस

    भोपाल,  मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा खेला हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की आपत्ति के बाद…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..