उद्धव ठाकरे बोले- सुप्रीम कोर्ट ने आईना दिखाया; गद्दार लोगों के साथ सरकार कैसे चलाता इसलिए दिया इस्तीफा

मुंबई, एजेंसी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मुंबई में शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आईना दिखाया है। कुछ लोग सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं देता तो राहत मिल सकती थी। मैंने नैतिकता के चलते इस्तीफा दिया था। जिन लोगों को मेरा पिता ने आगे बढ़ाया, वे मेरे खिलाफ बोल रहे थे। ऐसे गद्दारों के साथ सरकार कैसे चलाता।

राज्यपाल पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल

उद्धव ठाकरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर और राज्यपाल की भूमिका पर टिप्पणी की है। राज्यपाल के प्रति आदर होता है, यह बहुत बड़ा पद है। उनपर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गंभीर सवाल उठाए गए हैं। राज्यपाल को सत्र बुलाने का अधिकार नहीं था। उद्धव ने कहा कि जिस तरह मैंने नैतिकता के चलते इस्तीफा दिया था उसी तरह वर्तमान सीएम इस्तीफा दें।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम करना है: उद्धव ठाकरे

नीतीश कुमार के साथ हुई मुलाकात के बारे में उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा काम है। कोर्ट ने कहा कि अगर मैं रिजाइन नहीं देता तो फिर से मुख्यमंत्री बन सकता था। मेरी लड़ाई खुद के लिए नहीं है, यह लड़ाई जनता के लिए है। राजनीति में विवाद होते रहते हैं। इस देश को बचाना है। संविधान को बचाना है। नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए उद्धव ने कहा कि ये पूरे देश में जा रहे हैं। हम साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने के लिए काम करेंगे। ये लोग फिर से एक बार देश को गुलाम बनाना चाहते हैं उनको फिर से घर भेजेंगे।

नीतीश कुमार बोले- एकजुट होकर लड़ेंगे तो सफलता मिलेगी

नीतीश कुमार ने कहा, “हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक पार्टियां एकजुट हों और मिलकर लड़ें। आज जो केंद्र में हैं वे देश के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। ये लोग काम नहीं कर रहे सिर्फ प्रचार कर रहे हैं। कहीं कोई काम हो रहा है है बताइए? अलग-अलग राज्यों में जिन लोगों ने काम किया है उसकी चर्चा नहीं होती।”

बिहार के सीएम ने कहा, “समाज में विवाद पैदा नहीं होनी चाहिए। एकता रहनी चाहिए। हमलोग यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियां एकसाथ मिलकर काम करें। इनसे (उद्धव ठाकरे) हमारी बात होती रहती है। इनका और हमलोगों का विचार एक है। देश के लिए काम करना है। पूरे देश को एकजुट करना है और आगे बढ़ना है। सभी लोग एकजुट होंगे और मुकाबला करेंगे तो सफलता मिलेगी। मैं अपने लिए कुछ नहीं करना चाहता। मैं सिर्फ सभी लोगों को एकजुट करना चाहता हूं।”

लोकसभा चुनाव से पहले पूरे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं नीतीश

गौरतलब है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेताओं से बात की। विपक्षी दलों की एक बैठक पटना में होने वाली है।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर