टिकट कटने के बाद निर्दलीय फार्म भरने वाले अनूप नाग पहले विधायक;बोले- और भी विधायकों की परफार्मेंस खराब थी,फिर उन्हें टिकट क्यों दी ?

कांकेर, कांग्रेस ने 83 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें 18 विधायकों की टिकट काटी गई है। लेकिन केवल अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने बागवत करते हुए निर्दलीय नामांकन भर दिया है। जब उनसे इतने बड़े निर्णय को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने साफ आरोप लगाया कि पार्टी में कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर उनकी टिकट कटवाई है। समय आने पर वे उन्हें एक्सपोज भी करेंगे। बता दें कि पार्टी ने अंतागढ़ से रूपसिंह पोटाई को मैदान में उतारा है। पहले चरण में होने वाले चुनाव में अंतागढ़ भी है।

पुलिस की नौकरी के बाद राजनीति में आए विधायक अनूप नाग का मानना है कि छल-कपट और षड्यंत्र कर मेरा टिकट काटा गया है। समय आने पर मैं दस्तावेज के साथ इस षड्यंत्र को प्रमाणित करूंगा। 15 साल भाजपा की सरकार में लगातार मंत्री, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष रहने वाले विक्रम उसेंडी को मैंने 2018 में पराजित किया था। आज टिकट कटने के बाद किसको टिकट दिया गया है? बारदा गांव से सरपंच चुनाव हारने वाले को। क्या मापदंड क्या आंकलन है ये पार्टी का, मेरी तो समझ के ही परे है।

विधायक अनूप नाग ने कहा कि बहुत सारे विधायक हैं, जिनकी सर्वे रिपोर्ट अच्छी नहीं थी। उन्हें बदलने की बात बार-बार हो रही थी। अब उनको क्यों टिकट दी गई? जब उसके संबंध में बात आती है तो कहा जाता है कि पूर्व मंत्री मैदान में उतर गए हैं, उनसे कौन फाइट करेगा। अंतागढ़ में भी तो पूर्व मंत्री सामने हैं। तो क्या उनसे सरपंच हारने वाला फाइट करेगा। ये कहने की बातें हैं जिनको देना है उनको टिकट दी गई। जिन्हें नहीं देना थी उनकी किसी भी बहाने से काट दी गई।

नाग ने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता कांग्रेस के निर्णय से बहुत आहत है। यह फैसला मेरी जनता का है। चुनाव में पार्टी के साथ-साथ प्रत्याशी भी मायने रखता है। लेकिन भाजपा से आए, सरपंच का चुनाव हारे व्यक्ति को वोट देने से पहले जनता जरूर सोचेगी। अगर मैंने निस्वार्थ भाव से पार्टी से हटकर काम किया है, तो सभी लोगों की सहानुभूति मुझे मिलेगी। मैंने पांच साल तक लोगों के लिए दिन रात काम किया है। कोरोना काल में भी मैं रूका नहीं, लोगों के बीच रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….