टीएस सिंहदेव बोले-शत-प्रतिशत मतदान चाहते हैं तो छत्तीसगढ़ में चुनाव की तिथियों पर विचार करे आयोग

अंबिकापुर, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यदि शत-प्रतिशत मतदान चाहते हैं तो तीज- त्यौहार के समय घोषित मतदान की तिथि पर विचार करना चाहिए। यदि निर्वाचन आयोग सारी कवायद शत-प्रतिशत मतदान के लिए कर रहा है तो इस पर भी विचार होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में सात नवंबर और 17 नवंबर को होने वाले दो चरणों के मतदान के समय कई तीज-त्यौहार पड़ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह की सूर्य उपासना का पर्व किसी एक तिथि को नहीं बल्कि चार दिन पहले से आरंभ हो जाता है और इसमें पूरा परिवार लगा होता है, ऐसे में मतदान प्रतिशत पर प्रभाव पड़ सकता है। निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने यह भी कहा है कि यह केवल हमारी बात नहीं है, सात नवंबर और 17 नवंबर का दिन किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि सबके लिए एक समान होने वाला है। लोकतंत्र के इस पर्व में हर किसी की भागीदारी हो, इसलिए चुनाव की तिथियां पर विचार तो करना जरूरी हो गया है। त्योहारों के कारण प्रत्याशियों को भी लोगों से मेल-मिलाप का काफी कम समय मिल रहा है।

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा है कि सात नवंबर को पहले चरण का चुनाव होगा। इन 20 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने बहुत कम समय दिया है। इस कम समय में कांग्रेस सभी तैयारियां करने, नामांकन दाखिल करने, दशहरा पर्व,समारोह और अन्य त्योहारों को देखने, लोगों से मिलने और चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की गतिविधियों में शामिल होंगे। यदि इस चुनावी समय को देखें तो काफी कम समय है। यह न सिर्फ राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के लिए बल्कि मतदाताओं के लिए भी परेशानी का समय हो सकता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करने का आग्रह किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….