दिल्‍ली चलो! ओडिशा से 22 विधायकों की टीम राजधानी करेंगे कूच, प्रधानमंत्री से कहेंगे- यहां भी भेजिए ED, CBI

भुवनेश्वर,  विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा के नेतृत्व में ओडिशा भाजपा के 22 सदस्यीय विधायक दल दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री से यहां भी ED, CBI भेजने की मांग करेंगे। हालांकि, भाजपा विधायक टीम कब जाएगी, इसके लिए अभी तक निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

भाजपा विधायक दल की टीम अपने दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं भारतीय चुनाव आयोग से मिलेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक उन्हें ओडिशा में शासन प्रणाली के बारे में जानकारी देंगे। ओडिशा में सरकार संविधान के हिसाब से नहीं चल रही है। यहां चपरासी से लेकर आईएएस तक हर कोई दलीय आधार पर काम कर रहा है।

ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्‍याचार

भाजपा विधायक दल इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। इस संदर्भ में विरोधी दल के नेता जयनारायण मिश्रा ने कहा है कि हम राष्ट्रपति से मिलेंगे और उनसे सचिव के मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहेंगे। हम गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे और उन्हें ओडिशा में कानून-व्यवस्था की स्थिति और भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार से अवगत कराएंगे।

प्रधानमंत्री के साथ ओडिशा की पूरी राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, मगर यहां पर ईडी, सीबीआई नहीं आ रही है। ईडी, सीबीआई दूसरे राज्यों में जा रही है तो फिर ओडिशा क्यों नहीं आ रही हैं, उन्हें ओडिशा आना चाहिए, इसके लिए मांग करेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…