दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर सीजी 07 वाहन अब टोल फ्री; लेन 1 और 8 से आवागमन कर सकेंगे निशुल्क

दुर्ग, दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर अंतत: निजी वाहन (नान कमर्शियल) सीजी 07 को टोल टैक्स फ्री कर दिया गया है। अब सीजी 07 कार चालक आरक्षित लेन 01 और 08 से निश्शुल्क आवागमन कर सकेंगे। यानी दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले कार चालक लेन 08 और राजनांदगांव से दुर्ग आने वाले कार चालक लेन 01 से निश्शुल्क आना-जाना कर सकेंगे। यहां पर प्रत्येक वाहन से 75 रुपये एक तरफ जाने का वसूला जाता था।

जिला कांग्रेस कमेटी ने चलाया था आंदोलन

असल में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाईनगर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सीजी 07 सीरीज की छोटी गाड़ियों को दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर टोल फ्री करने के लिए लंबे समय से मुहिम छेड़े हुए थे। उसका नतीजा आ गया। दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा की ओर से आखिरकार टोल फ्री संबंधी सूचना लगा दी गई है।

टोल प्लाजा में निजी वाहन नान कमर्शियल सीजी 07 कार को राजनांदगांव की ओर जाते समय लेन 8 से जाने पर और राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आने पर लेन 1 पर कर नहीं देना पड़ेगा। लेकिन उपरोक्त लेन के अतिरिक्त किसी भी अन्य लेन का उपयोग करने पर नियम अनुसार देय टोल शुल्क का (फास्टैग के माध्यम से) भुगतान स्वत: संपन्न हो जाएगा। सीजी 07 वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर टोल फ्री होने से बड़ी राहत मिली है। यह मांग एक लंबे अर्से से यहां के रहवासी वाहन चालक कर रहे थे।

75 रुपये टोल वसूला जा रहा था

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाईनगर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने इसके लिए इसी वर्ष 18 मई को कलेक्टर दुर्ग को पत्र लिखकर इस टोल प्लाजा पर सीजी 07 वाहनों को टोल फ्री करने के लिए पत्र लिखने के साथ टैक्स फ्री के लिए अभियान छेड़ा था।

उनका कहना था कि सीजी 07 वाहनों से 75 रुपये टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जो अनुचित है। पूरे देश में स्थानीय लोगों से दो पहिया व चार पहिया वाहनों से किसी भी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। मात्र दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर ही टोल टैक्स वसूला जा रहा है। इसके चलते आए दिन यहां विवाद की स्थिति निर्मित होती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST;भैरव पहाड़ में प्राकृतिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    अंबिकापुर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने सरगुजा प्रवास के दौरान जशपुर जिले के महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन के समय ही भरनी होगी पद और विभाग की प्राथमिकता

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026 लागू कर…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार