पटाखा कारोबारी समेत तीन लोगों के घर में ईडी की दबिश;आचार संहिता के बाद ईडी की पहली कार्रवाई

दुर्ग, महादेव बुक सट्टा एप से जुड़े हवाला व मनी लांड्रिंग के मामले की जांच के लिए ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने सोमवार को शहर में एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। ईडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी व पटाखा कारोबारी सुरेश धिंगानी, सौरभ चंद्राकर के बिजनेस पार्टनर दीपक सावलानी सहित अन्य लोगों के घरों पर जांच के लिए पहुंची। ईडी के अधिकारी सभी से पूछताछ कर रहे हैं। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद ईडी की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

ईडी के अधिकारी सोमवार की सुबह करीब छह बजे पटाखा कारोबारी सुरेश धींगानी के पदुम नगर भिलाई-3 स्थित आवास पर पहुंचे। वहां पर सुरेश धींगानी और उसके बेटे बंटी धिंगानी से पूछताछ शुरू की। सुरेश धिंगानी के समधी व चावल कारोबारी सुरेश कुकरेजा के उत्सव भवन के पास सुंदर नगर स्थित घर पर भी ईडी की टीम पहुंची। इसके साथ ही नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी और उसके भाई गिरीश सावलानी के घर पर भी ईडी के अधिकारी पहुंचे।

दीपक सावलानी सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर का बिजनेस पार्टनर है और उसके काले धन को विभिन्न व्यवसाय में लगाकर उसे सफेद करने का काम कर रहा था। इनके अलावा ईडी के अधिकारी सत्यम जींस दूल्हे राजा कपड़ा दुकान के संचालक विकास बत्रा और भरत मेडिकल स्टोर सुपेला के संचालक भरत रावलानी के घर पर भी पहुंचे हैं। सभी से हवाला के माध्यम से की जा रही मनी लांड्रिंग की जांच की जा रही है।

निगम का बड़ा ठेकेदार है दीपक सावलानी

यहां बता दें कि नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी निगम का बड़ा ठेकेदार है। वो काफी लंबे समय से भिलाई और हाल ही में बने रिसाली निगम में शासकीय काम ठेके पर लेकर करता रहा है। शहर में लगे अधिकांश झूले और फिसलपट्टी दीपक सावलानी के ही लगाए हुए हैं। वो सौरभ चंद्राकर का बिजनेस पार्टनर है। नेहरू नगर में सौरभ चंद्राकर की एक संपत्ति है, जहां पर कुछ महीने पहले तक चौपाटी चल रही थी। दीपक सावलानी चौपाटी में सौरभ चंद्राकर का पार्टनर था और जूस फैक्ट्री में भी साझेदार है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

    बिलासपुर, न्यायधानी के ग्रामीण इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिन पहले पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने…

    CRIME; ‘3 दिन से खाना नहीं खाया, पापा मुझे ले जाओ’ ट्विशा के बाद ग्वालियर की पलक की मौत से मचा हड़कंप!

    भोपाल, एमपी में नवविवाहित दुल्‍हनों की संदिग्ध मौत का एक दर्दनाक और खौफनाक सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है. राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा के बाद अब ग्वालियर से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…