पुराने नेताओं से अकेले में मिलेंगे; सर्वे रिपोर्ट, शिकायतें व रणनीति साथ लेकर आ रहे हैं अमित शाह

रायपुर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 जुलाई को शाम करीब 6 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उनके इस दौरे के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पुराने और नए नेताओं में तालमेल न होने की वजह से पार्टी कमजोर हो रही है। इसकी पुष्टि शाह की टीम ने पहली सर्वे रिपोर्ट में किया है। इसके बाद ही उन्होंने तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ की कमान अपने हाथों में ले ली है।

वे गुरुवार की शाम को आने के बाद प्रदेश के पांच बड़े पुराने नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात होगी। ये पांच नेता कौन हैं। हालांकि अभी तक इसके केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं। इनकी लिस्ट शाह की टीम चार जुलाई की शाम को भेजेगी।

6 जुलाई को करीब सुबह 11 बजे वे कार्यालय से ही वापस लौट जाएंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय आएंगे। यहीं पर एक रात रुकेंगे, उनके और सहयाेगियों के लिए 8 कमरे तैयार किए जा रहे हैं। अमित शाह की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है।

उन्होंने कार्यालय में कमान भी संभाल ली है। बताया जा रहा है कि उनके पास लगातार नई और पुरानी टीम के बीच तालमेल न होने की शिकायतें पहुंच रही थी। हाल ही में हुए कुछ कार्यक्रम में इस तरह के गैप को नोटिस भी किया। कई और गंभीर शिकायत पत्र भी शाह के कार्यालय में भेजे गए। उसमें कुछ शिकायतों की जांच शाह ने अपने स्तर पर करवाई है। वे जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएंगे।

शाह की 150 लोगों की टीम छत्तीसगढ़ में जुटी
शाह की 150 लोगों की टीम पिछले एक महीने से छत्तीसगढ़ में काम कर रही है। 4-5 दिन पहले इस टीम में कुछ लोग और जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि शाह की टीम ने एक प्राइमरी सर्वे भी कराया है। इसमें भाजपा की स्थिति बहुत बेहतर नहीं आई है। जिन सीटों पर खराब स्थिति है, उनकी समीक्षा भी की जाएगी।

  • Related Posts

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….