प्रधानमंत्री के “मन की बात” की शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त से ; आचार संहिता के बीच प्रसारण

रायपुर, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त को कार्यवाही हेतु शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं,  आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे समय में प्रधानमंत्री के मन की बात का रेडियो और टीवी में प्रसारण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर पांचो राज्यों में चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवैधानिक पद पर रहते हुये, राजनैतिक लाभ के लिये विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण विभाग के अधीन आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के कार्यक्रम का इरादतन दुरुपयोग किया है।
भाजपा के नेताओं द्वारा चुनावी लाभ के लिए प्रधानमंत्री के मन की बात को मतदाताओं को सुनाने का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव सहित लगभग सभी भाजपा के प्रत्याशियों ने जनसभा आयोजित कर मन की बात का प्रसारण किया। मन की बात सुनने के लिये भाजपा द्वारा आयोजित सभा में गाड़ियो में भरकर भीड़ लायी गयी, प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम का विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियो द्वारा प्रचार के लिये उपयोग किया गया है।
अतः निवेदन है कि प्रधानमंत्री के मन की बात के प्रसारण को सुनने सुनाने का सार्वजनिक आयोजन आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के खर्चे की राशि भाजपा के प्रत्याशियो से वसूल किया जाये और भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के सभी 90 प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में जोड़ा जाए तथा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही किया जाये।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; केसी वेणुगोपाल के साथ हो गया खेला, वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले सीएम

     नईदिल्ली, केरलम में चुनाव नतीजों के करीब 10 दिन बाद आखिरकार सीएम का नाम फिक्स हो गया है. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन का नाम नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर किया…

    POLITICS; निगम आयुक्त को हटाने खोला मोर्चा, कांग्रेस पार्षदों के साथ महापौर पहुंचे हाईकोर्ट

    दुर्ग, छ्त्तीसगढ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के आयुक्त आर के पांडे को हटाने के लिए महापौर ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब 32 कांग्रेस पार्षदों के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…