बीएड. उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे सहायक शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग में

0 ऑनलाईन काउंसिलिंग 1 से 7 सितंबर तक
रायपुर, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सहायक शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग में बी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थी को शामिल किया जा रहा है। ऑनलाईन काउंसिलिंग में 1 से 7 सितंबर तक पूर्व में जारी कट ऑफ रैंक के भीतर आने वाले बी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग लेंगे। केवल अनुसूचित जाति बहुविकलांग वर्ग (एमसी) में 117667 कट ऑफ रैंक के भीतर के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

सहायक शिक्षक पद पर होने वाली समस्त नियुक्तियां हाई कोर्ट में दायर याचिका क्रमांक डब्ल्यू.पी.एस. 5788/2023 एवं माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के एस.एल.पी. (सिविल) डायरी नम्बर 35325/2023 में पारित निर्णय के अधीन रहेगी।

गौरतलब है कि हाई कोर्ट द्वारा याचिका कमांक डब्ल्यू.पी.एस. 5788/2023 में 21 अगस्त 2023 को पारित आदेश में सहायक शिक्षक पद के लिये डी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने आदेशित किया गया था और बी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में स्थगन दिया गया था। इस स्थगन आदेश के परिपेक्ष्य में ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रक्रिया 23 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक सायं 5.00 बजे तक की गई थी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसे 07 सितम्बर 2023 सायं 05.00 बजे तक बढ़ाया गया है।

हाई कोर्ट में पारित आदेश 21 अगस्त 2023 के विरूद्ध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थगन दिया गया है। अतः 01 सितंबर 2023 से 07 सितंबर 2023 तक पूर्व में जारी कट ऑफ रैंक के भीतर आने वाले बी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रकिया में शामिल किया जा रहा है, केवल अनुसूचित जाति बहुविकलांग वर्ग (एमसी) में 117-667 कटऑफ रैंक के भीतर के अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार शामिल किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’