भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज; पीएम करेंगे अध्यक्षता, एमपी-सीजी भी एजेंडे में शामिल

नई दिल्ली, एजेंसी,  भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्षता करेंगे। बैठक के मुख्य एजेंडा इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेना है। राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभाचुनाव 2023 पर भी सबसे ज्यादा फोकस है।

बैठक में पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत 15 सदस्य शामिल होंगे। चुनाव समिति (सीईसी) सदस्यों के अलावा, उन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन सचिव भी बैठक में भाग लेंगे, जहां साल के अंत तक चुनाव होंगे।

2023 में इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

मध्य प्रदेश,  छत्तीसगढ, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव 2023 के अंत तक होने वाले हैं। यह पहली बार है कि सीईसी की बैठक काफी पहले होगी। आम तौर पर बैठक चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद या नामांकन दाखिल करने की तारीख के आसपास भी आयोजित की जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की चुनावी तैयारी किस स्तर पर चल रही है। पार्टी ने अगले साल के लोकसभा आम चुनाव के लिए भी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

भाजपा के लिए चुनौती भरे हैं विधानसभा चुनाव

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना विपक्ष शासित राज्य हैं और भाजपा इस बार जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।मिजोरम में सत्ताधारी पार्टी एमएनएफ ने इस महीने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव में सहयोगी भाजपा के खिलाफ वोट किया था। पार्टी ने गठबंधन में मतभेदों की ओर इशारा करते हुए मणिपुर की स्थिति से निपटने के भाजपा के तरीके की आलोचना की थी। वर्तमान में भाजपा शासित मध्य प्रदेश भी कांटे की टक्कर की ओर बढ़ता दिख रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; दीपक बोले- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी, एक ही मालिक के दो कम्पनियों को ठेका

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना लिया है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसमें सारे नियम कायदे को ताक…

    CONGRESS; निचले स्तर पर संगठन विस्तार जारी,दीपक बैज बोले-31 मार्च तक सांगठनिक ढांचा तैयार होगा

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 को कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन सृजन का वर्ष घोषित…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम