रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई वातानुकूलित सिटी बस सेवा

0 दुर्ग से रायपुर तथा एयरपोर्ट माना तक 40 से 100 रु. में आने-जाने मिली बेहतर सुविधा
रायपुर, स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट माना से दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित (एयर कंडीशनर) सिटी बस का आज शुभारंभ किया गया है। आज सुबह 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से इस बस को रवाना किया गया। शासन की पहल से अब दुर्ग से रायपुर तथा एयरपोर्ट माना तक आने-जाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है।

यह बस नवा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाठागाँव, टाटीबंध, पावर हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी। बस स्वामी विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से सुबह 8.30, 10.15, दोपहर 2.30 और शाम 6.30 बजे छूटेगी। इसी प्रकार पूरी तरह एयरकंडीशनर यह बस दुर्ग से सुपेला, पावर हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए एयरपोर्ट पहुँचेगी।
दुर्ग से यह बस सुबह 7.50 बजे, 11.15, दोपहर 12.50 बजे, और शाम 4.45 बजे छूटेगी। इस बस का एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया 100 रूपया निर्धारित है।

  • Related Posts

    HC; पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

     बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को 120 दिनों के भीतर छठवें और सातवें वेतनमान का बकाया एरियर भुगतान करने का निर्देश दिया है।…

    IRRIGATION; पैरी लिंक नहर,सिरपुर बैराज और बस्तर की उद्वहन योजनाओं को मिलेगी गति

    0 सिंचाई परियोजनाओं में लाएं तेजी, भू-अर्जन और क्लीयरेंस के कार्य शीघ्र करें पूरा- मुख्य सचिव’ रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य में स्वीकृत विभिन्न…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…