रायपुर के बाद अब रायगढ में पीएम मोदी की सभा; 7 अगस्त को आयेंगे

रायपुर, राजधानी रायपुर में विजय संकल्प रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अगस्त को एक बार फिर छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो वह इस बार रायगढ़ में आमसभा करेंगे। यहां पीएम नेशनल हाईवे से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। पीएम के आगमन की भनक लगते ही पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ भाजपा भाजपा के प्रभारी ओम माथुर मंगलवार को रायगढ़ में स्थानीय प्रमुख नेताओं के साथ बैठककर सभा की तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक सभा की जिम्मेदारी यहां पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दी जा सकती है। पीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा एड़ी-चोटी का बल लगाएगी। बिलासपुर संभाग के अलग-अलग जिलों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी की सभा में बड़ी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले सात जुलाई को पीएम ने रायपुर में भाजपा के विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था और कई विकास कार्यों की सौगात दी थी।

  • Related Posts

    POLITICS; बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, CM बने रहेंगे

    पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार, 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है. रविवार की शाम से ही नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

    POLITICS;नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन,चीन को झटका

    काठमांडू, नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम