विधानसभा चुनाव; सड़कविहीन दूरस्थ इलाकों में हेलीकॉप्टर से जाएगा पोलिंग दल,बस्तर अंचल में अभी मतदान का समय तय नहीं

छत्तीसगढ़ में भले ही नक्सलियों की तादाद कम हो रही है लेकिन उनका एरिया बढ़ रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि यही वजह है कि पंडरिया और कवर्धा विधानसभा सीट को भी पहले चरण की वोटिंग के लिए जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रिमोट एरिया के मतदान केन्द्रों तक पहुंचाया जाएगा। हालाकि बस्तर अंचल में अभी मतदान का समय अभी तय नहीं हुआ है। पहले सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होता रहा है।

प्रदेश के ऐसे इलाके जहां अब तक सड़कें नहीं हैं, उन इलाकों में मतदान केन्द्रों तक जाने के लिए निर्वाचन आयोग हेलीकॉप्टर का इंतजाम करेगा। साल 2018 में ऐसे मतदान केन्द्रों की संख्या 160 थी और 900 मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से पोलिंग बूथ तक लेकर जाने और वापस लाने की व्यवस्था की गई थी लेकिन इस बार ये संख्या घटकर लगभग 100 हो गई है।

भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। उनमें छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है, जहां 2 चरणों में चुनाव होंगे। इसकी वजह प्रदेश में नक्सलियों का खतरा है, इसलिए यहां ज्यादा सुरक्षा इंतजामों की जरूरत होगी।

7 नवंबर को पहले चरण में इन 20 सीटों पर वोटिंग

राजनांदगांव, डोंगरगढ़ (SC), डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, मोहला-मानपुर (ST), कांकेर (ST), अंतागढ़ (ST), भानुप्रतापपुर (ST), केशकाल (ST), कोंडागांव (ST), नारायणपुर (ST), बस्तर (ST), जगदलपुर (ST), चित्रकोट (ST), दंतेवाड़ा (ST), बीजापुर (ST), कोंटा (ST)

7 नवंबर को नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर वोटिंग
पहले चरण में 7 नवंबर को नक्सल प्रभावित 20 सीटों में वोटिंग होगी। इससे पहले हुए इलेक्शन में ये संख्या 18 थी लेकिन इस बार कवर्धा और पंडरिया विधानसभा सीट को भी इसमें शामिल किया गया है। इनमें बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…