विधान सभा चुनाव;14 अक्टूबर को जारी हो सकती है कांग्रेस की लिस्ट,सीएम और मंत्रियों समेत 65 सीटों पर सिंगल नाम तय

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 14 अक्टूबर को जारी कर सकती है। 13 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है। जिसके बाद पहली सूची में 40 नाम जारी किए जा सकते हैं। रविवार को ही सीएम हाउस में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रखी गई थी। अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को दोपहर 3 बजे सीएम हाउस में हो रही है। इस बैठक में सभी 90 सीटों को लेकर चर्चा होनी है। जिसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत समिति के सदस्य शामिल रहेंगे। 

CWC की बैठक से पहले हुई कांग्रेस की यह मीटिंग बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक के बाद प्रदेश स्तर पर सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के सिंगल नाम तय कर लिए हैं। इन्हीं नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी।

पहली सूची में 40 नाम किए जाएंगे जारी

कांग्रेस की पहली सूची में लगभग 40 नाम जारी किए जाएंगे। जिसमें सीएम भूपेश बघेल समेत मंत्रियों के नाम होंगे। इसके साथ ही पहली सूची में उन 13 सीटों पर भी उम्मीदवार रखे जाएंगे जिन पर बीजेपी का कब्जा है। पहली सूची जारी होने के एक सप्ताह के भीतर दूसरी सूची आने की संभावना है।

अब तक 6 बार हो चुकी है चुनाव समिति की बैठक

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक अब तक 6 बार से अधिक हो चुकी है। जिसमें आवेदनों पर चर्चा हुई। 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों में काट-छांट कर लगभग 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी। जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद भी बैठकों का दौर जारी रहा। अब तक 65 सीट पर सिंगल नाम तय कर लिए थे।

नेताओं के सिफारिश पर भी हुई है चर्चा

इन बैठकों में ब्लॉक से आए आवेदन, सर्वे के नाम और नेताओं के सिफारिश वाले नामों पर भी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रविवार को कहा था कि नेताओं के रिकमेंडेशन पर बात हुई है। टिकट पर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद फैसला होगा।

बीजेपी की वायरल सूची के बाद कांग्रेस सतर्क

बीजेपी की वायरल सूची के बाद कांग्रेस ज्यादा सतर्क नजर आ रही है। तय नाम भी कहीं से लीक न हो और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक तक इसे पूरी तरह से गोपनीय रखने को लेकर भी चर्चा होगी। अगर सूची जारी होती है तो कहीं भी अनुशासनहीनता या विरोध हो तो कैसे कंट्रोल किया जाए, इसको लेकर भी चर्चा होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…