विधानसभा चुनाव; 353 लोग गिरफ्तार, 20 वाहनों के साथ 61 लाख की शराब एवं महुआ जब्त

रायपुर , विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष में प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में 353 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 20 वाहनों के साथ 3958 लीटर शराब और 42375 किलो महुआ फूल जब्त किया गया है। इसका बाजार मूल्य करीब 61 लाख रुपये है। यह कार्रवाई लगातार जारी है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही चुनाव आचार सन्हिता लागू हो गई है। इसके साथ ही आबकारी अमले ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेष सचिव सह आबकारी आयुक्त एमडी कावरे के निर्देशन में आबकारी विभाग के समस्त उड़नदस्तों एवं जिला अफसर द्वारा समस्त आसवानी ,बॉटलिंग प्लांट, ब्रेअरी तथा समस्त देसी -विदेशी मदिरा दुकानों की सतत जांच एवं निगरानी की जा रही है। इसके अलावा मदिरा के अवैध संग्रहण परिवहन एवं अवैध विक्रय पर कठोर कार्रवाई की जा रही है । राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान भी जांच चौकियों के माध्यम से जारी है।

अपर आयुक्त आबकारी ने बताया कि आबकारी अमले द्वारा पिछले एक हफ्ते 9 से 15 अक्टूबर तक सघन अभियान चलाकर 353 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। इनके पास से 20 वाहन, 3958 लीटर मदिरा, 42375 किलो महुआ लाइन जप्त की गई है इसके अलावा 2 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया गया है। इसमें 101 लीटर शराब अन्य प्रांत की है।} इसका कुल बाजार मूल्य 60 लाख 88 हजार रुपए है।

अपर आयुक्त आबकारी ने बताया कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित विभाग के 31 चेक पोस्टों में वाहनों की नियमित जांच करवाई की जा रही है । इन चेक पोस्टों में 45 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। आबकारी अमले द्वारा रेलवे पुलिस एवं राज्य पुलिस के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन, ट्रेनों, बस स्टैंड एवं बसों पर भी जांच की जा रही है।

ReplyForward
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR; नकली शराब कारखाने का भंडाफोड़!,आईबी, किंगफिशर सहित कई नामी ब्रांड के नाम पर बेची जा रही थी शराब , एक गिरफ्तार, दो फरार

    रायगढ, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में नकली शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 869 नग नकली शराब, 240 लीटर अवैध मदिरा जब्ज किया…

    FUEL;राजधानी में अवैध फ्यूल सिंडिकेट का खुलासा! टैंकर समेत तेल और नकदी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर,  राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोनडोंगरी इलाके में…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..