विधानसभा निर्वाचन; बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए 223 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, राजनादगांव से सर्वाधिक 29 प्रत्याशी ,पहले चरण के लिए मतदान 7 नवंबर को

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत  प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 223  अभ्यर्थी ही निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 30 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। राजनादगांव से सर्वाधिक 29 प्रत्याशी मैदान में है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 6 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की।  उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 253 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे, जबकि प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक कुल 294 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में  13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी शेष बचे हैं। 

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 40 लाख 78 हजार 681 है जिसमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष, 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं तथा 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान तिथि 7 नवंबर और मतगणना तिथि 3 दिसंबर 2023 है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ‘7 दिन में न्याय का वादा था, लेकिन…’ रेप-मर्डर केस में पीड़िता की विधायक मां ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस में पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना डेबनाथ ने सरकार बनने के 2 महीने बाद चुप्पी तोड़ी…

    POLITICS; नकटी तोडफोड मामले में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा – कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक, न्याय के लिए पीड़ितों के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

     रायपुर, नकटी गांव को लेकर कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। इस मामले में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, नकटी में गरीबों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’