स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की होगी भर्ती

बिलासपुर,  राज्य सरकार ने बिलासपुर जिले में सात नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की है इसके लिए प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है सातवीं स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इन स्कूलों में कुल 168 पदों पर संविदा नियुक्ति की जानी है। इसमें व्याख्यता, शिक्षक, सहायक शिक्षक व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक से लेकर ग्रंथपाल के पद शामिल हैं।शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में सात नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलें गए हैं। यह स्कूल में पहले से ही हिन्दी माध्यम स्कूलों में संचालित हो रहे हैं। हिन्दी माध्यम पहले जैसे चल रहे थे, वैसे ही संचालित करने का आदेश शासन ने दिया है।

कक्षा एक से 12 वीं तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होने की वजह से पद स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 12 हिन्दी माध्यम में खाली पदों की भर्ती के लिए आदेश नहीं आया है, लेकिन इन स्कूलों में छात्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इन स्कूलों में होंगी भर्तियां

जिले में अभी चिंगराजपारा, मल्टीपर्पज दयालबंद, करगीकला, सीपत, पचपेड़ी, बेलपान में स्वामी आत्मानंद स्कूलों का संचालन इसी सत्र से शुरू होगा। इन स्कूलों में पदों की भर्ती प्रक्रिया की अनुमति मिल गई है। वहीं सकरी स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन से अनुमति का इंतजार है।स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि प्रति स्कूल 24-24 पदों पर संविदा माध्यम से नियुक्ति की जानी है। आदेश मिलने के बाद अब आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार