12 जुलाई को व्याख्याता एवं 13 जुलाई को शिक्षक, सहायक शिक्षक व अन्य पदों के लिए दस्तावेजी सत्यापन व काउंसलिंग

महासमुंद, 07 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और 05 पूर्व में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती 2023-24 हेतु अलग-अलग विज्ञापन के माध्यम से 48 पद एवं 144 पद जारी किया गया था।
उक्त दोनों विज्ञापन में कुल 192 पदों में से 191 पदों (सेजेस बसना में व्याख्याता अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम को छोड़कर- शासन से नियुक्ति के कारण) के लिए 30 जून 2023 को प्रातः 10.30 बजे स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श हिन्दी माध्यम विद्यालय महासमुन्द को दस्तावेजी सत्यापन में पात्र पाये गए अभ्यर्थियां का काउंसलिंग के माध्यम से पदांकन आदेश जारी किया गया।
पदांकन व कार्यभार ग्रहण उपरांत शेष रिक्त पदों पर मेरिट सूची के आधार पर पात्र टॉप -20 (मेरिट सूची क्रमांक 11 से 30 तक) अभ्यर्थियों का दस्तावेजी सत्यापन व उसी दिन कांउसलिंग कर पदांकन आदेश जारी किया जाना है। 12 जुलाई को सभी विद्यालय में रिक्त समस्त व्याख्याता पदों पर और 13 जुलाई 2023 को समस्त शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथपाल पदों पर प्रातः 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श हिन्दी माध्यम विद्यालय महासमुंद को सत्यापन/काउंसलिंग/पदांकन आदेश जारी किया जाएगा। मेरिट सूची अनुसार टॉप -20 (मेरिट सूची क्रमांक 11 से 30 तक)  अभ्यर्थियों की सूची जिलें की वेबसाइटwww.mahasamund.gov.inमें देखा जा सकता है।

  • Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’