19 साल की ‘कुंवारी’ लड़की हुई प्रेग्नेंट !; कहा- भूत ने बनाया गर्भवती!

प्रेग्नेंट होना उन विवाहित महिलाओं को सुखद अनुभव दे सकता है जो मां बनना का सपना पाले बैठी हैं पर अविवाहित और कम उम्र की युवतियों के लिए ये भयानक अनुभव होता है. अनचाही प्रेग्नेंसी (19 year old virgin girl pregnant) से उनके स्वास्थ से लेकर मानसिकता पर भी गहरा असर पड़ता है. स्त्री गर्भावस्था में कैसे पहुंचती है, इसका विज्ञान तो हर कोई जानता है पर क्या आपने कभी सुना है कि कोई औरत बिना पुरुष से संबंध बनाए ही गर्भवती बन जाए? ऐसा असंभव लगता है पर कोलंबिया (Colombia girl pregnant by ghost) में एक मामला सामने आया है जिसमें एक कुंवारी युवती प्रेग्नेंट हो गई है! हैरानी ये है कि उसने जीवन में कभी पुरुष से संबंध नहीं स्थापित किए हैं.

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कोलंबिया की रहने वाली एक 19 साल की युवती (girl gets pregnant by evil spirit) इन दिनों देश के सोशल मीडिया पर छाई हुई है. उसने एक लोकल टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि वो कुंवारी है, उसने कभी किसी मर्द के साथ संबंध नहीं बनाया, फिर भी वो प्रेग्नेंट हो गई. उसने अपनी इस प्रेग्नेंसी का जिम्मेदार सुपरनेचुरल फोर्स, यानी भूत-प्रेतों को बताया.

भूत से प्रेग्नेंट हो गई युवती!
युवती ने दावा किया कि वो पिछले कुछ वक्त से अपने कमरे में किसी सुपरनेचुरल शक्ति को मेहसूस कर रही थी. उसके बुरे सपने भी आते थे. कुछ ही दिनों में उसके पीरियड्स रुक गए. जब उसकी मां उसे महिलाओं के डॉक्टर के पास ले गई, तो जांच में पता चला कि वो प्रेग्नेंट है. तब उस कुंवारी लड़की को पहली बार पता चला कि वो प्रेग्नेंट है. युवती ने दावा किया कि उसके साथ जो हुआ है वो इतना अजीब है कि उसके ऊपर विश्वास कर पाना मुश्किल है. उसे भी नहीं यकीन हो पा रहा है कि वो प्रेग्नेंट हो गई है. फिर भी वो यही बोल रही है कि उसने कभी किसी मर्द के साथ संबंध नहीं बनाए हैं.

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ट्रोल
ऑडिटी सेंट्रल के मुताबिक सोशल मीडिया पर लोग युवती को ही ट्रोल कर रहे हैं. उनका कहना है कि वो झूठ बोल रही है क्योंकि वो अपने माता-पिता को सच नहीं बता पा रही होगी. अगर उन्हें सच पता चल गया तो जरूर वो नाराज होंगे, इसलिए वो सच छुपा रही हैं. हालांकि, कुछ लोग युवती की तरफ से भी बात रख रहे हैं, उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले सुनने में आ चुकी हैं, इसलिए इसे पूरी तरह से झुठलाया भी नहीं जा सकता.

  • Related Posts

    CRIME; दुर्ग रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार की गुंडई, भाजपा नेता के साथ मारपीट,कार में बैठी बच्ची घायल

    दुर्ग, रेलवे स्टेशन दुर्ग की पार्किंग में शनिवार को एक भाजपा नेता के साथ मारपीट के साथ गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब भाजपा नेता…

    SC; अस्पताल भी ‘धंधा’ है? 48 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था, अब ‘पोस्टमॉर्टम’ करने सीजेआई संग बैठेंगे 8 जज

    नई दिल्ली, भारतीय न्यायपालिका के गलियारों में एक ऐसी कानूनी जंग छिड़ने वाली है जिसकी गूंज देश की हर फैक्टरी, अस्पताल और सरकारी दफ्तर तक सुनाई देगी. भारत के मुख्य न्यायाधीश…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां