4 अक्टूबर को खड़गे रायगढ़ में, 6 अक्टूबर को प्रियंका का कांकेर दौरा; भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

रायपुर, 4 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वहीं प्रियंका गांधी 6 अक्टूबर को प्रदेश दौरे पर आ रहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे रायगढ़ में होने वाले भरोसे के सम्मेलन शामिल होंगे। वहीं प्रियंका कांकेर में होने वाले पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। चुनावी साल में खड़गे का यह पांचवा छत्तीसगढ़ दौरा है। साथ ही प्रियंका गांधी भी चौथी बार प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। खड़गे 28 सितंबर को ही बलौदाबाजार पहुंचे थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पांचवां दौरा होगा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस साल पांचवीं बार छत्तीसगढ़ आएंगे। खड़गे का पहला दौरा नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ था। इसके बाद जांजगीर में उनकी सभा आयोजित की गई थी। यहां भरोसे का सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा अनुसूचित जाति वर्ग बहुल जांजगीर-चांपा जिले की सीटों को ध्यान में रखकर कराई गई थी। खड़गे का तीसरा दौरा राजनांदगांव जिले में हुआ था। यहां भी भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसके बाद चौथी बार वे 28 सितंबर को बलौदाबाजार पहुंचे थे। जहां वे कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी क्या है, जिसमें TMC के बागी सांसदों ने कर लिया विलय

    नई दिल्ली, टीएमसी के बागी सांसदों ने आखिरकार नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया ( NCPI ) में अपना विलय कर लिया है। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल पैदा…

    CONGRESS; राहुल गांधी भी देंगे कांग्रेसियों को गुरुमंत्र, छत्तीसगढ़ में 21 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

    रायपुर, कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण सिविर का आयोजन किया जा रहा है. रायपुर में…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..