प्रत्याशियों की नामांकन रैली में नदारद रहे कांग्रेस विधायक

अंबिकापुर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी चंदन यादव और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आज बलरामपुर पहुंचे।इस दौरान तीनों नेता कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं नामांकन दाखिले के दौरान जिले के दोनों विधानसभा के सिटिंग MLA नदारद रहे।

इधर प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि वर्तमान समय मे प्रदेश में कांग्रेस के पास 71 सीटें हैं और बीच-बीच में कही-कही पर कार्यकर्ताओं की मांग थी की नए चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए। जिसपर विचार करते हुए पार्टी ने टिकट का वितरण किया है। वहीं नाराज दोनों सिटिंग एमएलए को लेकर कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी के प्रति जिनकी निष्ठा है वे पार्टी में ही रहे। प्रदेश प्रभारी ने दावा किया है कि कांग्रेस इस बार फिर प्रदेश में सरकार बनायेगी।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी चंदन यादव और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव बलरामपुर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। वे रामानुजगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की और सामरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजय पैंकरा के नामांकन रैली में शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस के रामानुजगंज और सामरी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक नदारद रहे। यही नहीं कांग्रेस ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा संभाग में जहां भी प्रत्याशी नामांकन फॉर्म भर रहे हैं, ऐसा लगता है कि वहां से मैं चुनाव लड़ रहा हूं और पूरे सरगुजा संभाग सहित छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    WC; प्रदेश के सभी 5 संभागों में महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से, 33 जिलों के मामलों की होगी सुनवाई

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन