बस्तर में राहुल गांधी ने का ऐलान- छत्‍तीसगढ़ में KG से PG तक मिलेगी फ्री शिक्षा

0 कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन में चार विधानसभा सीटों पर रैली को करेंगे संबोधित 0 इन चारों विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को होंगे मतदान

रायपुर , कांकेर के भानुप्रतापपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो चुनावी घोषणाएंं की है। उन्‍होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही यहां के बच्‍चों के लिए केजी टू पीजी तक फ्री शिक्षा मिलेगी। साथ ही तेंदूपत्‍ता संग्राहकों के लिए चार हजार रुपए प्रति बोरा मानक पर तेंदूपत्‍ता की खरीदी होगी।

राहुल गांधी ने रैली में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि “आज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, उद्योगपतियों को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून उद्योगपतियों की मदद करते हैं। हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार देश के बड़े उद्योगपति के हाथ में है। जम्मू-कश्मीर में भी सेब का पूरा व्यापार भी उद्योगपति के पास है, वे जो भी करते हैं देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए करते हैं।”

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार बनते ही हमने दो घंटे में वो कर दिखाया जो भाजपा ने कहा था कि ये नहीं हो सकता। 26 लाख किसानों को 23 लाख करोड़ रुपए दिये गए, 5 लाख मजदूरों को 7000 रुपए दिए गए।.”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे के तहत छत्‍तीसगढ़ पहुंचे हैं। राहुल गांधी कांकेर के भानुप्रतापपुर के बाद दोपहर 2.40 बजे कोंडागांव के फरसगांव में सभा को संबोधित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सभाओं को संबोधित किए।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत आज सुबह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, चरणदास महंत ने उनका जोरदार स्‍वागत किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; केसी वेणुगोपाल के साथ हो गया खेला, वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले सीएम

     नईदिल्ली, केरलम में चुनाव नतीजों के करीब 10 दिन बाद आखिरकार सीएम का नाम फिक्स हो गया है. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन का नाम नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर किया…

    POLITICS; निगम आयुक्त को हटाने खोला मोर्चा, कांग्रेस पार्षदों के साथ महापौर पहुंचे हाईकोर्ट

    दुर्ग, छ्त्तीसगढ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के आयुक्त आर के पांडे को हटाने के लिए महापौर ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब 32 कांग्रेस पार्षदों के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…