रायपुर दक्षिण से विजय झा मैदान में; आप ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, 12 सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पांचवी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें से रायपुर दक्षिण से विजय झा चुनाव लड़ेंगे। तो वही मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन से अमित हिरवानी को प्रत्याशी बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी की 5वीं लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम हैं। इन 12 नाम के साथ आम आदमी पार्टी ने अब तक राज्य में कुल 57 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने पाटन विधानसभा क्षेत्र से सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ अमित हिरवानी को मैदान में उतारा है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत के खिलाफ सक्ती विधानसभा क्षेत्र से अनुभव तिवारी और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे विजय झा को टिकट दिया है। इससे रायपुर दक्षिण सीट पर अब मुकाबला दिलचस्पहोने वाला है। रायपुर दक्षिण सीट पर भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, कांंग्रेस के महंत रामसुंदर दास के साथ आप से विजय झा मैदान में होंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले फेज के लिए 20 विधानसभा सीटों पर 7 नंवबर को वोटिंग होगी। वहीं, बची हुई 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा। जिन 20 सीटों पर वोटिंग होनी है वे राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में आती हैं।

किसे कहां से मिला टिकट
आम आदमी पार्टी ने अपनी 5वीं सूची में जिन 12 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। उनमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से नेहा ठाकुर, मरवाही विधानसभा क्षेत्र से भावेश वारकाडे, बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से राकेश यादव, सक्ती विधानसभा क्षेत्र से अनुभव तिवारी, पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से श्यामलाल बंजारे, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से संजय यादव, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दादूराम प्रेमी, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विजय झा, संजरी बालोद विधानसभा क्षेत्र से चुवेंद्र साहू, पाटन विधानसभा क्षेत्र से अमित हिरमानी, साजा विधानसभा क्षेत्र से वीर वर्मा और बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से प्रमोद साहू को प्रत्याशी बनाया है।

90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है आप
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2018 में भी आप ने राज्य की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उसे सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कई घोषणाएं कर चुके हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?