POLITICS; छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश और राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा

नईदिल्ली, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद अब सिर्फ एक ही बात की चर्चा है कि यहां मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इस बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधायक चुनाव जीतने वाले भाजपा के 10 सांसदों ने अपनी संसदीय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

बाबा बालकनाथ और रेणुका सिंह का इस्तीफा अभी बाकी है। दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के साथ बैठक के बाद इसका फैसला लिया गया। माना जा रहा है कि तीनों प्रदेशों में लोकसभा चुनाव के लिए समीकरण साधते हुए सीएम का चयन और सरकार का गठन किया जाएगा। जल्द ही मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक भेजेगा, जो आलाकमान के निर्णय से अवगत कराएंगे। 

भाजपा नए चेहरों को दे सकती है सीएम पद की जिम्मेदारी

समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक भाजपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नए चेहरों को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

चुनाव जीतने वाले 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने वाले 10 भाजपा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है।

  1. नरेंद्र सिंह तोमर
  2. प्रह्लाद सिंंह पटेल
  3. राकेश सिंह
  4. राज्यवर्धन सिंह राठौर
  5. गोमती साय
  6. दीया कुमारी
  7. रीति पाठक
  8. अरूण साव
  9. किरोड़ी लाल मीणा
  10. उदयप्रताप सिंह 16 दिसंबर पर से पहले होगी सीएम पद की शपथ 15वीं विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। उधर 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो रहे हैं, जिसमें सभी मांगलिक कार्य रूक जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि 16वीं विधानसभा के लिए सीएम पद के लिए चेहरा तय कर जल्द ही शपथ ग्रहण हो सकता है। मध्य प्रदेश में इन चार नेताओं को मिल सकता है बड़ा पद मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसद नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह और रीती पाठक ने अपनी संसदीय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल केंद्रीय मंत्री हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्र से राज्य की राजनीति में आने पर उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है।
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…