POLITICS; डा. चरणदास महंत हो सकते हैं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष, दिल्ली में होगी घोषणा

रायपुर , छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कोषाध्यक्ष अजय माकन और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के विधायकों के साथ विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेता मौजूद थे।

नेता-प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए बैठक में विधायकों से रायशुमारी की गई। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया से चर्चा के दौरान माकन ने कहा विधायक दल के सभी नेताओं ने एक साथ यह सहमति जताई कि हाईकमान का निर्णय स्वीकार होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नेता प्रतिपक्ष का निर्णय लेंगे। हमने सभी विधायक से अलग से एक-एक करके बात की है। पूरी रिपोर्ट हाइकमान को भेजी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए डा. चरणदास महंत के नाम पर सभी ने एक स्वर में सहमति जताई है। नेता प्रतिपक्ष के अलावा उपनेता प्रतिपक्ष के लिए आदिवासी चेहरे को सामने लाया जा सकता है। विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, जय सिंह अग्रवाल, अनिला भेंड़िया आदि नेता शामिल हुए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…