POLITICS; हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई को लेकर सियासत हुई तेज, प्रभावितों से मुलाकात कर सकते हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी

रायपुर ,  सरगुजा जिले के हसदेव अरण्य क्षेत्र के कोयला भंडार क्षेत्र में पेड़ों की कटाई को लेकर कांग्रेस-भाजपा, एक-दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस सरगुजा से गुजरने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है। हसदेव अरण्य के प्रभावितों से राहुल गांधी की मुलाकात कराने की तैयार में भी है।

खदान निरस्त हो : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर हसदेव अरण्य, तमोर पिंगला और कोरबा के हाथी रिजर्व क्षेत्र के वनों में कोल ब्लाक आवंटन रद्द करने का संकल्प लिया था। उस समय केन्द्रीय कोयला मंत्री ने रायपुर में कहा था कि जहां पर कोल बेयरिंग एक्ट लागू होता है, वहां पेसा कानून के प्रविधान लागू नहीं होते हैं। केंद्र सरकार उस क्षेत्र में भी कोयले का खनन जारी रखेगी।

पेड़ों की कटाई पर जवाब दें भूपेश व सिंहदेव: सौरभ

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और सौरभ सिंह ने हसदेव-बांगो में पेड़ों की कटाई और जंगलों को मैदान में बदल देने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि आखिरकार राहुल गांधी, अशोक गहलोत और दोनों छत्तीसगढ़िया कांग्रेस नेताओं के बीच क्या डील हुई कि तत्काल जंगल कटाई के लिए अनुमति दे दी गई। भूपेश बघेल सरकार द्वारा दी गई जंगल कटाई की अनुमति की भी समीक्षा कर जनहित में निर्णय लिया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार