STRIKE;ड्राइवरों की हड़ताल को छत्‍तीसगढ़ सरकार ने बताया अफवाह,कहा-हिट एंड रन का नया कानून अभी लागू नहीं

रायपुर, केंद्र सरकार ने हिट एंड रन के नए नियमों को वापस ले लिया है, इसके बावजूद छत्‍तीसगढ़ के कुछ संगठनों ने बुधवार को एक बार फिर यातायात सुविधा बाधित करने के साथ ही गाड़ियों के परिचालन से इन्कार कर दिया है। हालांकि इसका कोई असर नहीं देखा जा रहा है।

इधर, छत्‍तीसगढ़ सरकार ने कहा, हिट एंड रन मामले पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिट एंड रन मामलों के लिए लाए गए कानून को अभी लागू नहीं किया गया है। अभी पुराना कानून ही लागू है। ऐसे में कुछ स्वार्थी तत्वों के द्वारा फेक लेटर्स के माध्यम से गलत जानकारी देकर ट्रांसपोर्ट संगठनों और वाहन चालकों को बहकाने की सूचना मिली है। वाहन चालकों को स्वार्थी तत्वों द्वारा गलत जानकारी देकर फैलाए जा रहे अफवाहों से डरने की आवश्यकता नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नए कानून को लागू करने से पहले अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। वाहन चालकों को किसी भी प्रकार के बहकावे में आने और भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में वाहन चालकों को किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।

महासंघ ने कहा- आवागमन नहीं होगा प्रभावित

दूसरी ओर यातायात महासंघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा है कि हिट एंड रन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जो घोषणा की गई थी, उसके आधार पर हड़ताल वापस ले ली गई है। आगे इस तरह की कोई गतिविधि नहीं की जाएगी। कुछ ड्राइवरों द्वारा अनधिकृत रूप से संघ का नाम देकर ड्राइवरों व अन्य कर्मियों को बरगलाया जा रहा है और इस तरह से माहौल बनाया जा रहा है, जबकि संघ इनके साथ नहीं है। लोगों को पूर्व की तरह ही सारी सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा। आवागमन बाधित नहीं किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND;श्रम निरीक्षक लक्ष्मण मरकाम निलंबित, निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता का आरोप

    बिलासपुर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला जांजगीर-चांपा के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव…

    IFS; प्रशिक्षु आईएफएस अफसरों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी,जल,मृदा संरक्षण और वन प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में भारतीय वन सेवा (IFS) के वर्ष 2025-26 बैच के 133 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मृदा संरक्षण, जल संरक्षण, वन प्रबंधन तथा लघु वनोपज के उत्पादन, प्रसंस्करण…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां