MURDER; चरित्र संदेह पर पत्नी की गला रेतकर हत्या, फोन पर बात करने को लेकर हुआ था विवाद

रायपुर, खमतराई थाना क्षेत्र में पति ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना गुरुवार रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच की है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार भनपुरी, रामेश्वर नगर निवासी पेशे से क्रेन आपरेटर राधेश्याम वर्मा ने 29 वर्षीय पत्नी काजल वर्मा हत्या कर दी।

राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि वह जब भी घर आता था तो पत्नी लगातार किसी न किसी से फोन पर बात करती रहती थी। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। घटना की रात भी वह काम से लौटा तो काजल किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसने जब पूछा तो उसने बताने से मना कर दिया। फोन मांगा तो उसे भी नहीं दिया। इस पर दोनों के बीच जमकर विवाद हो हुआ और उसने घर में रखे चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार काजल राधेश्याम की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से वह अलग रहता था। तीन साल पहले दोनों ने शादी की थी। काजल की भी यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसकी एक बेटी है, जो अभी छह साल की हो गई है। घटना के समय वह वहां मौजूद थी। मृतका नगर निगम में ठेका मजदूर थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    CGPSC; ईडी की विशेष कोर्ट ने आईएएस टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को ईडी रिमांड खत्म होने पर आज ED की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र