BIHAR; फिर वही बात बोले नीतीश- अब इधर-उधर जाने का सवाल नहीं, शपथ लेने के बाद CM की पहली प्रतिक्रिया

 पटना, एजेंसी,  बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि हम जहां थे, वहीं आ गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने मीडिया को अपने मंत्रिमंडल की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि सब दिन के लिए अब हम एकसाथ रहेंगे, जैसे पहले थे। आज कुछ लोगों का हो गया। हमारे अलावा आठ लोगों का (शपथ ग्रहण) हो गया है। अब बाकी जो बचेंगे, उनका भी जल्द ही हो जाएगा। आज तीनों पार्टी का और एक निर्दलीय का (शपथ ग्रहण) किया गया है। अभी दो चीज हम बता देना चाहते हैं। एक सम्राट चौधरी और दूसरा विजय कुमार सिन्हा, इन दोनों को हम उप मुख्यमंत्री के रूप में मान्यता दे दिए हैं।

तेजस्वी के सवाल पर क्या बोले सीएम

इस दौरान मीडिया ने उनसे तेजस्वी यादव को लेकर सवाल किया। पूछा कि तेजस्वी कह रहे हैं कि 2024 तक जदयू खत्म हो जाएगी। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के हित में और पूरे इलाके के हित के लिए हम काम करते हैं। इसे हम आगे बढ़ाएंगे। इसी में हम लगे रहेंगे और बाकी सब कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि हम सबको एकजुट करना चाह रहे थे, लेकिन ये लोग सब कुछ कर नहीं रहे थे। वही लोग जाना चाह रहे थे। अब तो मुक्ति मिल गई। जहां थे, वहीं फिर आ गए और अब इधर-उधर जाने का सवाल नहीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; आलोक श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत 

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव को भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम