IGAU;कृषि विवि.में नए सहायक प्राध्यापकों एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों के लिए 10 दिवसीय प्रेरण प्रशिक्षण शुरु

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों हेतु नवचयनित 56 सहायक प्राध्यापकों एवं 18 विषय वस्तु विशेषज्ञों के लिए आज से 10 दिवसीय प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन) डॉ. एस.के. चौधरी ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ अपनी कर्तव्यों का पालन करें। दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बजाय स्वयं के साथ प्रतिस्पर्धा करें तथा प्रतिदिन अपने आप को बेहतर बनायें। उन्होंने कहा कि हमारे पौराणिक आख्यानों में व्यक्त सूत्र वाक्य ‘‘अप्प दीपो भवः’’ को अपने जीवन में चरितार्थ करते हुए स्वयं दीप की भांति प्रकाशित हों तथा अपने विद्यार्थियों के जीवन को भी आलोकित करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों से आव्हान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु अपना श्रेष्ठतम योगदान दें।
स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में संचालित इस 10 दिवसीय प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नवचयनित प्रशिक्षुओं को शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें उनकी सेवा संबंधी नियमों, आचरण संहिता, कार्य व्यवहार आदि से संबंधित विभिन्न विषयों के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण देश के जाने-माने प्रशिक्षकों – डॉ. के. हनुमंत राव, डॉ. वी.के.जे. राव, डॉ. एम.एम. अनवर आदि द्वारा दिया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षां तथा प्राध्यापकों द्वारा भी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के कार्यक्रम निदेशक डॉ. हुलास पाठक, डॉ. जी.के. दास. तथा डॉ. एस.बी. वेरूलकर हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रामामोहन सावू तथा डॉ. नितीश तिवारी हैं। प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार डॉ. अजय वर्मा, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभा बैनर्जी ने किया।

सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’