Speaker; मोदी सरकार की आज है पहली अग्निपरीक्षा, ओम बिरला या सुरेश…कौन होगा लोकसभा स्पीकर?

नईदिल्ली, एजेंसी, 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के तीसरे दिन यानी बुधवार को मोदी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा है. भाजपा सांसद ओम बिरला या के. सुरेश… दोनों में से कौन लोकसभा स्पीकर होंगे, आज यह फाइनल हो जाएगा. इसके लिए आज 11 बजे से वोटिंग है. लोकसभा स्पीकर पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच मंगलवार को आम-सहमति नहीं बन सकी. यही वजह है कि अब एनडीए कैंडिडेट ओम बिरला और इंडिया अलांयस कैंडिडेट कोडिकुन्नील सुरेश के बीच मुकाबला है.

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. हालांकि, नंबर गेम में ओम बिरला का पलड़ा भारी लग रहा है. लोकसभा स्‍पीकर चुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने सांसदों के ल‍िए ह्व‍िप जारी क‍िया है. बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को सुबह 10:30 बजे तक लोकसभा में पहुंचने को कहा है. वहीं, कांग्रेस ने सभी सांसदों को समय से सदन में उपस्‍थ‍ित रहने का निर्देश दिया है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव से पहले दोनों पक्षों के सांसदों की अलग-अलग मीटिंग होगी.

आज 11 बजे है लोकसभा स्पीकर के लिए वोटिंग

लोकसभा स्‍पीकर पद के ल‍िए आज यानी बुधवार की सुबह 11 बजे वोटिंग होगी. आज यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि ओम बिरला फिर से स्पीकर बनेंगे या नहीं. नंबर गेम में एनडीए कैंडिडेट ओम बिरला आगे दिख रहे हैं. विपक्ष के पास पर्याप्‍त नंबर नहीं हैं, फ‍िर भी कांग्रेस ने दांव खेला है. ममता बनर्जी की टीएमसी इंडिया अलांयस के कैंडिडेट को समर्थन देगी. राहुल गांधी के साथ बातचीत के बाद ममता बनर्जी ने हामी भरी है.

कैसे होगी स्पीकर के लिए वोटिंग?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सदन में नए लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखेंगे और सभी दलों से उन्हें निर्विरोध सर्वसम्मति से चुनने का आग्रह करेंगे. अगर उनका आग्रह स्वीकार करते हुए विपक्ष अपने उम्मीदवार के. सुरेश का नाम वापस ले लेता है तो ओम बिरला निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे. अगर विपक्ष की तरफ से अपने उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित किया जाएगा तो फिर सदन में चुनाव करवाया जाएगा. फिर नए स्पीकर के चुनाव के लिए मत विभाजन की स्थिति बनती है तो पर्ची के जरिये वोट डाले जाएंगे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…