NEET UG ;नीट यूजी की दूसरी टॉपर लिस्ट जारी, इतने स्टूडेंट्स को मिले 716 अंक, चेक करिए अपना नाम

नई दिल्ली, नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है. इस साल 23 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने नीट यूजी परीक्षा दी थी. सुप्रीम कोर्ट की आखिरी सुनवाई में एनटीए से नीट यूजी 2024 फाइनल आंसर की और रिवाइज्ड रिजल्ट जारी करने के लिए कहा गया था. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज, 26 जुलाई को नीट यूजी फाइनल आंसर की और स्कोर कार्ड exams.nta.ac.in पर अपलोड कर दिए हैं. बता दें कि नीट यूजी टॉपर लिस्ट बदल गई है.

नीट यूजी 2024 परीक्षा में फिजिक्स सेक्शन के सवाल नंबर 19 को लेकर विवाद हो गया था. इस सवाल के ऑप्शन में 2 सही जवाब थे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दोनों जवाबों को सही मानते हुए इसे अटेंप्ट करने वाले सभी अभ्यर्थियों को 4 नंबर दे दिए थे. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में आईआईटी दिल्ली से रिपोर्ट मांगी थी. फिर उनके बताए जवाब को सही ठहराते हुए एनटीए से रिवाइज्ड आंसर की, रिजल्ट और टॉपर लिस्ट जारी करने के लिए कहा था.

बदल गई नीट यूजी मेरिट लिस्ट
इस साल 67 स्टूडेंट्स ने नीट यूजी परीक्षा में 720 अंक हासिल किए थे. इन सभी को ऑल इंडिया रैंक 1 अवॉर्ड की गई थी. फिर जब नीट यूजी री टेस्ट रिजल्ट आया तो इनमें से 6 स्टूडेंट्स इस रेस में पीछे रह गए. उनके कम मार्क्स की वजह से टॉपर्स की संख्या घटकर 61 रह गई थी. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट यूजी मेरिट लिस्ट फिर से तैयार की गई है. इससे नीट यूजी मेरिट लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कई टॉपर्स इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं.

रोल नंबरनामजेंडरवर्गमार्क्सपरसेंटाइलराज्य
4408050294प्रणव श्रीवास्तवपुरुषजनरल71699.9990143उत्तर प्रदेश
3902020525गुरशान सिंह अंगरपुरुषओबीसी (एनसीएल)71699.9990143राजस्थान
1526030008आयुष कुमारपुरुषओबीसी (एनसीएल)71699.9990143बिहार
2712330043पदमनाभ मेननपुरुषजनरल71699.9990143कर्नाटक
4410060494रिशिका अग्रवालमहिलाजनरल71699.9990143दिल्ली
3104150086रितेश सुनील थोंबलपुरुषजनरल71699.9990143महाराष्ट्र

सेकंड मेरिट लिस्ट में चेक करें अपना नाम
नीट यूजी परीक्षा 2024 में सफल हुए सभी अभ्यर्थी नीट यूजी सेकंड टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसमें 6 ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जिनके नंबर 720 के बजाय 716 रह गए हैं. इन सभी स्टूडेंट्स ने विवादित प्रश्न का जो उत्तर सही माना था, आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट ने उसे गलत साबित कर दिया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

    रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…