EOW;कोल घोटाले के आरोपियों के रिश्‍तेदारों के घरों से जब्‍त दस्तावेजों की जांच से खुलेगा भेद

0 रायपुर, राजस्थान, बेंगलुरु, जमशेदपुर समेत 24 स्थानों पर ली तलाशी

रायपुर, 500 करोड़ के कोयला घोटले के आरोप में जेल में बंद निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया से जुड़े उनके करीबियों के यहां शुक्रवार को 24 ठिकानों में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने छापा मारा। प्रदेश में जहां कार्रवाई की गई वहां से टीम दस्तावेज जब्त कर देर रात लौट आई।

वहीं झारखंड के जमशेदपुर, कर्नाटक, राजस्थान, अनूपगढ़ से टीम के रविवार देर रात तक लौटेगी। टीम द्वारा जब्त किए गए संपत्ति संबंधित दस्तावेज की जांच अब ईओडब्ल्यू की टीम करेगी। इसके बाद जांच की दिशा तय होगी। जेल में बंद आरोपियों से ईओडब्ल्यू की टीम रिमांड में लेकर पूछताछ कर सकती है। जिनके नाम से जमीन, गाड़ी सहित अन्य सामग्री है उनसे भी पूछताछ की तैयारी है।मनीष पैसे को नेताओं और अफसरों तक पहुंचाता था

आरोपी सौम्या चौरसिया के करीबी मनीष उपाध्याय को जांच एजेंसी ने कोर्ट में पेश कर 23 अगस्त तक अपनी रिमांड पर लिया है। मनीष पर आरोप है कि वह मनी लांड्रिंग के माध्यम से अर्जित धन को नेताओं तक पहुंचाने का काम करता था। एजेंसी ने उससे पूछताछ करने रिमांड पर लिया है। रानू साहू के भाई ने झारखंड के जमशेदपुर में पैसे निवेश किए हैं। सौम्या के भाई अनुराग चौरसिया का बैंगलुरू में निवेश होने की जानकारी मिलने के बाद जांच एजेंसी ने उन दोनों जगहों में छापे की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी ने बयान जारी अचल संपत्ति के दस्तावेज मिलने की जानकारी दी है। यह नहीं बताया है कि किन लोगों के ठिकानों से कितने की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।

इन जगहों पर की गई कार्रवाई

राजस्थान और रायगढ़ में दो-दो स्थानों पर, बेंगलुरु, जमशेदपुर (झारखंड), कोरबा, गरियाबंद में एक-एक स्थान पर, महासमुंद में तीन स्थान पर, दुर्ग में आठ और रायपुर में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई। कार्रवाई में अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनसे भारी मात्रा में बेनामी संपत्तियों का पता चला है। वाहनों से संबंधित बहुत से दस्तावेज और अनेक इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे लैपटाप, मोबाइल एवं पेन ड्राइव भी बरामद हुए हैं। इनमें संपत्तियों की जानकारी है। इन सभी उपकरणों व दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…