NEET;एमसीसी आज घोषित करेगा राउंड 1 Counselling के नतीजे, ऐसे जानें किस कॉलेज में मिलेगा दाखिला

नई दिल्ली, MCC द्वारा आयोजित NEET UG 2024 काउंसलिंग राउंड 1 में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण दिन। केंद्रीय सहायता प्राप्त विभिन्न मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के संस्थानों में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रमों (MBBS, BDS, BSc नर्सिंग) की सीटों पर दाखिले की प्रकिया पूरी करने के लिए चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा आयोजित की जा रही काउंसलिंग के पहले चरण (Round 1) के नतीजों की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 23 अगस्त को की जाएगी।

MCC द्वारा NEET UG काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के नतीजों के अंतर्गत पहले चरण में भाग लिए छात्र-छात्राओं को आवंटित सीटों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स को आवंटित सीट से सम्बन्धित कॉलेज में 24 से 29 अगस्त तक रिपोर्ट करना होगा और ज्वाइनिंग लेनी होगी। इसके बाद सम्बन्धित संस्थानों द्वारा ज्वाइन किए गए स्टूडेंट्स की लिस्ट MCC को 30 से 31 अगस्त तक सबमिट करनी होगी।

किस कॉलेज में मिलेगा दाखिला

ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने MCC द्वारा आयोजित की जा रही NEET UG 2024 ऑनलाइन काउंसलिंग के अंतर्गत राउंड 1 के लिए 14 से 20 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट, च्वाइल फिलिंग और लॉकिंग की है, वे अपनी आवंटित सीट की जानकारी के लिए समिति की आधिकारिक वेबसाइट, mcc.nic.in पर विजिट करें। इसके बाद स्टूडेंट्स UG Medical सेक्शन में जाना होगा, जहां पर फिर Candidate Activity Board में एक्टिव लिंक से लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद छात्र-छात्राएं अपनी आवंटित सीट जान सकेंगे।

राउंड 2 के लिए पंजीकरण 5 सितंबर से

दूसरी तरफ, MCC द्वारा NEET UG 2024 काउंसलिंग के पहले चरण से बची सीटों के लिए दूसरे चरण का आयोजन किया जाएगा। इस राउंड 2 के लिए पंजीकरण 5 से 10 सितंबर तक किए जा सकेंगे। इसी बीच स्टूडेंट्स को पसंद की सीटों की च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग 6 से 10 सितंबर के बीच करनी होगी। इसके बाद राउंड 2 के नतीजे 13 सितंबर को घोषित होंगे और स्टूडेंट्स को आवंटित कॉलेज में 20 सितंबर तक रिपोर्ट करना होगा और ज्वाइनिंग लेनी होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…