SCAM;आरक्षक भर्ती मामले में एक और सिपाही गिरफ्तार,अफसर गिरफ्त से बाहर, अब तक 15 कर्मी अंदर

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में लगातार कार्रवाई जारी है. मामले में आज एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जो पुलिस आरक्षक है. इस तरह से आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन आरोपियों में 7 पुलिसकर्मी, 5 टेक्नीशियन और 2 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में एक भी अफसर गिरफ्तार नहीं हुए है.

लालबाग थाने में आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने को लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैटिंग मैसेज और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर पूर्व में 7 पुलिसकर्मी, 5 टेक्नीशियन टीम, 2 महिला अभ्यर्थी सहित अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मगर एक भी अफसर जिम्मेदार नहीं पाए गए। मानों आरक्षकों की भर्ती आरक्षक ही कर रहे थे। जबकि इसी एकतरफा कार्यवाही के कारण एक सिपाही ने खुदकुशी कर ली और तब इस मामले का पर्दाफाश हुआ. बहरहाल इसी मामले में विवेचना के दौरान अब पुलिस ने आरोपी आरक्षक पवन चौरे पिता महेश लाल चौरे (34 वर्ष) निवासी राजीव नगर, डोंगरगाव थाना को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल में भेज दिया गया है.

आरक्षक के आत्महत्या के बाद मामला हुआ था उजागर

गौरतलब है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ था जब पुलिस आरक्षक अनिल कुमार रत्नाकर ने इस घोटाले को उजागर करते हुए आत्महत्या कर ली. आरक्षक अनिल रत्नाकर का शव 21 दिसंबर को ग्राम रामपुर के पास फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. मृतक ने अपने हाथ में लिखा था कि भर्ती प्रक्रिया में केवल कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, जबकि अधिकारी भी इस घोटाले में शामिल हैं.

आत्महत्या के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार झा ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. आईजी ने एसआईटी को 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. जिसपर लगातार कार्रवाई जारी है.

  • Related Posts

    CRIME; गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, नमस्ते चौक की घटना

    रायपुर, राजधानी में बमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना…

    CRIME; नवरात्रि के पहले सिवनी के चंडी व राम मंदिर से 3 लाख के सोने के गहने की चोरी

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां