WHITE WASHING; राजधानी में छत गिरने से हुई दो मजदूरों की मौत,बिल्डर के खिलाफ FIR करने पुलिस के हाथ कांप रहे

रायपुर, राजधानी में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की छत ढहने से दो मजदूरों की मौत के दो दिन बाद भी प्रशासन द्वारा अपराध दर्ज नहीं किया गया है। श्रम विभाग के अनुसार ठेकेदार का पंजीयन नहीं है। ऐसे में बिल्डर आनंद सिंघानिया और क्लासिक कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार पर हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए।

वीआईपी रोड में शनिवार दोपहर तीन बजे निर्माणाधीन अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग की सातवीं मंजिल की छत ढलाई की दौरान दो मजदूरों की मौत के बाद दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर इस मामले में अपराध दर्ज क्यों नहीं किया गया है। किसके दबाव के कारण मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। अपराध की छोटी-छोटी घटनाओं पर भी सवाल खड़े करने वाले कांग्रेसी नेताओं की चुप्पी भी सांठगांठ की ओर इशारा कर रही है।

अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग की साइट पर बिल्डर द्वारा हादसा मुक्त प्रोजेक्ट बनाने का बोर्ड बड़े ही शान के साथ लगाया गया है, लेकिन अंदर पूरे दावे खोखले हैं। बिल्डर द्वारा ग्राहकों को भी धोखा दिया जा रहा है।बिल्डर द्वारा ऐसे ठेकेदारों से काम कराया जा रहा है, जिनका श्रम विभाग में पंजीयन तक नहीं है। यह केवल एक बिल्डिंग की बात नहीं है, बल्कि नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि बिल्डर के ज्यादातर प्रोजेक्टों का यही हाल है।

क्या कहते हैं नियम

वीआईपी रोड स्थिति प्रोजेक्ट पर हुई घटना के बाद श्रम विभाग के प्रभारी सहायक श्रमायुक्त आरके प्रधान ने बताया कि काम कराने वाले ठेकेदार का श्रम विभाग में पंजीयन ही नहीं है। इसमें नियमानुसार बिल्डर के साथ ही ठेकेदार पर भी हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है।

  • Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र