INCOUNTER;इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में मुठभेड़, दो महिला समेत पांच नक्सली ढेर

जगदलपुर, नक्सल प्रभावित बस्तर के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के बफर क्षेत्र में स्थित बंदेपारा-कोरंजेड के जंगलों में रविवार को नक्सलियों से हुए मुठभेड़ में दो महिला सहित पांच नक्सलियों को सुरक्षा बल ने ढेर कर दिया है।

मुठभेड़ स्थल से पांचों नक्सलियों के शव समेत एक सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर), एक 12 बोर बंदूक, दो सिंगल शाट रायफल, एक बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), एक देशी भरमार बंदूक सहित विस्फोटक मिला है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान रविवार की सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच शाम तीन–चार बजे तक रुक रुक कर मुठभेड़ होती रही।इसके बाद सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने नक्सल एनकाउंटर पर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह नक्सल एनकाउंटर रविवार सुबह को हुआ. जब फोर्स की टीम नक्सल विरोध अभियान के तहत बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में पहुंची थी. यह एरिया बीजापुर नेशनल पार्क के क्षेत्र में आता है. 

12 दिन में 11 नक्सली ढेर

एक माह पहले बस्तर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया था वर्ष 2026 तक नक्सलियों का संपूर्ण सफाया करने के लक्ष्य के साथ नक्सलियों के विरुद्ध अभियान तेज किया जाएगा इसके बाद 12 दिन के भीतर अब तक 11 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। पिछले वर्ष 217 नक्सलियों के शव मिले थे। यद्यपि नक्सलियों की स्वीकारोक्ति के अनुसार 236 नक्सली मारे गए थे।

  • Related Posts

    FOREST; 20 घनमीटर अवैध साल लकड़ी बरामद, मुख्य आरोपी सुनील गुप्ता गिरफ्तार, अंतर-जिला लकड़ी तस्करी का खुलासा

    0 वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ के कोरबा वन मंडल ने लकड़ी की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 20 घनमीटर अवैध…

    CRIME; सांप के दुश्मन……………….

    बरसात के मौसम के आने के साथ ही  सांपों  के निकलने, देखने, उनके काटने से बच और मर जाने की खबरें पढ़ने सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र