BCCI का कठोर कदम- अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ रीतिका-अनुष्का नहीं रह सकतीं ज्यादा दिन !

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर लगातार हार के बाद अब कुछ पाबंदी लगाने का फैसला लिया जा सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में चौंकाने वाली हार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 की हार के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सीनियर हो या जूनियर सभी एक साथ टीम बस में यात्रा करेंगे. पूरे विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों की पत्नियां साथ नहीं रह पाएंगी.

दैनिक जागरण की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार BCCI अधिकारियों, कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर के बीच हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया है कि भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियां पूरे दौरे के दौरान उनके साथ नहीं रह सकेंगी. BCCI कोविड से पहले के नियम को फिर से लागू करने की योजना बना रहा है.

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नियां और परिवार के सदस्य पूरे दौरे के दौरान यात्रा नहीं कर सकेंगे. अगर कोई टूर्नामेंट या सीरीज 45 दिनों से अधिक चलती है, तो पत्नी या परिवार केवल 14 दिनों के लिए खिलाड़ी के साथ रह सकते हैं. छोटे दौरों के लिए यह सीमा केवल सात दिनों की होगी.

हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज में, कई क्रिकेटरों जैसे विराट कोहली और केएल राहुल की पत्नियां सभी मैचों में मौजूद थीं. बोर्ड का मानना है कि पूरे दौरे के दौरान परिवार की उपस्थिति से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है. यह भी बताया गया है कि सभी भारतीय खिलाड़ियों को टीम बस में यात्रा करनी होगी. पिछले कुछ सालों में कई खिलाड़ियों ने अकेले यात्रा करना पसंद किया है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. चाहे खिलाड़ी कितना भी बड़ा हो उसे टीम बस में ही यात्रा करनी होगी.

सारे खिलाड़ी एक साथ करेंगे बस में यात्रा

रिपोर्ट के मुताबिक, “टीम की एकता को ध्यान में रखते हुए अब सभी खिलाड़ी केवल टीम बस में ही यात्रा करेंगे. चाहे खिलाड़ी कितना भी बड़ा हो उसे अलग से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी.” खिलाड़ियों के अलावा BCCI ने यह भी फैसला लिया है कि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के मैनेजर को टीम होटल में रहने की अनुमति नहीं होगी. उन्हें VIP बॉक्स से मैच देखने की अनुमति नहीं होगी और टीम बस का उपयोग करने से भी रोका गया है.

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती