ENCOUNTER; बस्तर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 31 नक्सली, 2 जवान शहीद,हथियार बरामद

0 नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद

जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित  बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो जवान बलिदान हो गए, जबकि दो अन्य जवान घायल हुए। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में नक्सलियों के हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें एक-47, एसएलआर, इंसास राइफल, 303 राइफल,बीजीएल लांचर और विस्फोटक सामग्री शामिल है। मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बल को इलाके में भेजा गया है। सर्च अभियान अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद दी जाएगी।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं होने दी जाएगी और सर्च ऑपरेशन के तहत नक्सल गतिविधियों का राजफाश करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि शहीद जवानों में एसटीएफ व डीआरजी के हैं। मुठभेड़ में वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

लगातार कर रहे नक्सलियों पर कार्रवाई

मौके के लिए रि-इंफोर्समेंट फोर्स रवाना किया गया है। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग अभियान भी जारी है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर रविवार सुबह मुठभेड़ हुई थी। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने पुष्टि की थी। अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसमें से कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल हो सकते हैं। अभी भी जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है, जिसमें और भी नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं। नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

गृहमंत्री ने कहा- जवानों ने नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर नेशनल पार्क एरिया में आज सुबह से मुठभेड़ जारी है, जिसमें वीर जवानों ने नक्सलियों को ढ़ेर किया है। वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। दुर्भाग्यवश हमारे 2 जवान शहीद हुए हैं, उनको मै शत् शत् नमन करता हूं। यह उनका सर्वोच्च बलिदान है। ईश्वर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करे। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

  • Related Posts

    ACCIDENT; थ्रीडी फैक्ट्री-ब्लास्ट, 200 मीटर तक बिखरे शवों के टुकड़े, ऑक्सीजन सिलेंडर बदलते ही विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

    रायपुर, रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेंद्री की थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में मंगलवार शाम ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था…

    TIGER; बाघ की खाल की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, वीरता पदक से सम्मानित जवान समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के नक्सल प्रभावित रहे बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ की खाल और कंकाल की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’