RAP;डीएसपी पर दुष्कर्म का आरोप, दो बच्चों का बाप है पुलिस अफसर

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। जामुल क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही है। यही नहीं मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च को डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3), 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने रविशंकर स्टेडियम के सामने स्थित पीडब्लूडी मेस में बुलाकर पीड़िता के कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार डीएसपी मिंज से उसकी मुलाकात 2024 में हुई थी। धीरे-धीरे परिचय बढ़ा और डीएसपी मिंज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती बातों में आ गई। युवती के अनुसार डीएसपी मिंज ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अब जब शादी की बात आई तो डीएसपी ने मना कर दिया।

DSP पर मारपीट का लगाया आरोप 

युवती ने यह भी बताया कि डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। यह बात भी युवती से छिपाई और बार- बार शादी का प्रलोभन देता रहा। शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट की और गाली- गलौच भी किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत की जांच के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की विवेचना जारी है।

  • Related Posts

    HC; बुजुर्ग मां को प्रताड़ित करने पर बेटे-बहू घर से बेदखल, हाईकोर्ट ने ट्रिब्यूनलों के आदेश को सही ठहराया…

    बिलासपु,  हाईकोर्ट ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में अहम फैसला सुनाते हुए उसके बेटे और बहू की घर से बेदखली पर मुहर लगा दी है। हाईकोर्ट की सिंगल…

    ACTION; नकटी के बाद अब तूता गांव की बारी!, कई परिवार को जारी हुआ बेदखली का नोटिस, गांव में दहशत का माहौल

    रायपुर, नवा रायपुर के नकटी गांव में मकान टूटने के बाद ग्रामीण कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास के गेट पर धरने पर बैठे रहे। रात तक यह सियासी घमासान…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’