ACB;रिश्वत लेते मंडल निरीक्षक समेत पटवारी-बाबू रंगे हाथ पकडाए

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आदिम जाति कल्याण विभाग के मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग के मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा। संदीप खांडेकर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि, मंडल निरीक्षक बालक छात्रावास कुटराबोर के चौकीदार को वापस काम में रखने के ऐवज में 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। ढेड़ माह पहले चौकीदार को काम से निकाला गया था। वहीं टीम मंडल निरीक्षक से पूछताछ कर रही है। 

सूरजपुर में रिश्वतखोर पटवारी और बाबू गिरफ्तार 

वहीं  सूरजपुर जिले में भी ACB  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। दरअसल, ACB की टीम ने पटवारी और बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गोविंदपुर में पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ाया था। बताया जा रहा है कि, जमीन का चौहदी बनाने के लिए पटवारी रिश्वत ले रहा था। वहीं प्रतापपुर के तहसील कार्यालय का बाबू भी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ाया। ACB की अलग-अलग टीम ने कार्रवाई की है। साल भर के भीतर सरगुजा संभाग में 10 से अधिक रिश्वतखोर पकड़े गए।

  • Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार