POLITICS; नड्डा को कंवर का पत्र, निगम-मंडलों में निष्ठावान नए चेहरों को मौका दें

रायपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर का लेटर सामने आया है। कंवर ने निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। पत्र में ननकी राम कंवर ने  कहा- 2003 से 2018 तक भाजपा शासन काल में जो निगम मंडल,प्राधिकरण में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे हैं। उन्हें वर्तमान सरकार में कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। कंवर ने नए चेहरों को मौका देने की पैरवी की। 

पत्र में ननकी राम कंवर ने लिखा- 2003 से 2018 तक प्रदेश में भाजपा की उस समय विभिन्न निगम मंडलों के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर कई लोगों की नियुक्यिां की गई। निगम में ऐसे कई चेहरे रहे जिनके कार्यकलाप से भाजपा सरकार को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जिसका कुछ अंश 2018 में हमारी सरकार नहीं आई इसका भी प्रभाव माना जा सकता है। 

नेताओं- कार्यकर्ताओं को फंसाने का लगाया आरोप 

तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय कर्मचारी अधिकारियों ने भाजपा के नेताओं- कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया। साथ ही उन्हें प्रताड़ित भी किया गया। उन्ही  कर्मचारी- अधिकारियों को हमारी पार्टी के कुछ दलाल प्रकृति के लोग उनके विरूद्ध हो रही शिकायत पर कार्यवाही पर रोक लगाने का प्रयास किया। साथ ही मनचाही जगहों पर पदस्थ कराने के प्रयास में है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर इन्हें पार्टी के मुख्य पदों से दूर रखना उचित होगा। 

नए चेहरों को मौका देने की मांग 

पत्र में लिखा- पार्टी के लिए काफी लंबे समय से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को निगम मंडल के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्ति करना उचित होगा। अतः आपसे अनुरोध है कि, पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के लिए लगातार ईमानदारी पूर्वक काम करते आये है। उन्हें अब तक  निगम, मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में काम करने का मौका नहीं मिल पाया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेताओं और मेरे इस सुझाव पर विचार कर नये लोगों को मौका दिया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा