RAPE;दुर्ग में 6 साल की बच्ची का रेप और मर्डर मामले में बड़ा खुलासा,सगे चाचा ने ही मासूम के साथ की थी दरिंदगी

दुर्ग, मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से रेप और हत्या के मामले का दुर्ग पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार बच्ची कन्या भोजन के लिए घर से निकली थी, अंतिम समय में जहां पर वह बच्ची देखी गई थी, उसी घर के सामने एक कार में बच्ची का शव मिला था।

शव की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी। पुलिस ने कहा है कि मुख्य आरोपी बच्ची का सगा चाचा है, उसे हिरासत में ले लिया गया है, इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि आरोपी को सजा तक पहुंचाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी। आरोपियों की जांच कराई जाएगी, मुख्य आरोपी बच्ची का सगा चाचा सोमेश यादव है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने ही घर में इस घटना को अंजाम दिया, क्योंकि उस समय उसकी बुआ दादी पूजा के लिए चली गई थी, त​भी मौका पाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कहा कि ऐसा करने के पीछे आरोपी की मानसिकता क्या थी इसकी जांच और पूछताछ की जा रही है। पुलिस नेबताया कि आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जायेगा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल का प्रयास होगा, 6 महीने में फैसला आए, इसकी कोशिश होगी। कल 5 संदिग्ध लोग को उठाया गया था, आज शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सेक्सुअल एसाल्ट पाया गया।

पुलिस ने कहा कि परिवार के बीच किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं था। मृतका की दादी बुआ पूजा के लिए बाहर गई थी, आरोपी अकेला पाकर घर की छत पर दुष्कर्म का प्रयास किया, 3 संदेही से अलग अलग पूछताछ की गई थी, साक्ष्य के आधार पर एक ही आरोपी साबित हुआ है। आरोपी के नशे में होने की बात सामने आयी है।

  • Related Posts

    PLANE; बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के वक्त टायर फटा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. फ्लाइट लैंडिग के दौरान विमान का टायर फट गया. फ्लाइट प्रयागराज से बिलासपुर आई थी. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट…

    FOOD; पिज्जा और दाल-बाटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….