RDA;नई नगर विकास योजनाओं पर होगा काम, टिकरापारा के पुराने 96 टिनामेन्टस के विकास पर जोर

0 आरडीए अध्यक्ष नंदकुमार साहू की पहली समीक्षा बैठक, कोई भी भारतीय नागरिक रायपुर में प्राधिकरण की संपत्ति खरीद सकता है
रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू ने आज प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कमल विहार जैसी नई नगर विकास योजनाएं (टॉऊन डेव्हलेपमेंट स्कीम) बनाने और रिडेव्हलेपमेंट योजना पर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। बजट की जानकारी लेते हुए उन्होंने पूर्ण विकसित हो चुकी योजनाओं को नगर पालिक निगम और विद्युत सब-स्टेशन विद्युत मंडल को हस्तांतरित करने तथा वर्तमान योजनाओं में साफ – सफाई, बकाया राशि वसूली पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुन्दन कुमार के निर्देशन में तैयार किए गए पावर पांईट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से वर्तमान में चल रही विकास और निर्माण योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें कौशल्या माता विहार नगर विकास योजना, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा, बोरियाखुर्द योजना निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन फ्लैट्स, डिपाजिट योजना के अन्तर्गत देवेन्द्रनगर योजना में बन रहे प्रधानमंत्री एकता माल की भी जानकारी दी गई।

चर्चा के दौरान प्राधिकरण  की संपत्ति विक्रय का विवरण और शिकायतों के लिए इंटनेट के माध्यम से ऑनलाईन सुविधा प्रारंभ किए जाने के बारे में बताया गया कि इससे कोई भी भारतीय नागरिक रायपुर में प्राधिकरण की संपत्तियों को खरीदने के लिए देश – दुनियां के किसी भी कोने से आवेदन कर सकता है। यह प्रक्रिया काफी पारदर्शी है। इससे प्रापर्टी एजेंन्ट आम लोगों को परेशान नहीं कर पाएंगे।
समीक्षा बैठक में यह भी बताया गया कि आरडीए इस समय कर्ज से मुक्त संस्था है तथा टिकरापारा के पुराने 96 टिनामेन्टस के न्यू डेव्हलपमेंट पर कार्य कर रहा है। राज्य शासन व्दारा टिकरापारा के 96 टिनामेन्टस को जर्जर घोषित करने के बाद इसकी अंतिम घोषणा तथा निविदा प्रक्रिया किया जाना है। आरडीए अध्यक्ष को प्राधिकरण की उपलब्ध विक्रय योग्य संपत्तियों की भी जानकारी दी गई । इस अवसर पर अतिरिक्त सीईओ श्रीमती शिम्मी नाहिद सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    PLANTATION; नगर निगम रायपुर को मिला 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, भूमि तलाशने जुटा अमला

    0 नगर पंचायतों में 500, नगर पालिकाओं में 5 हजार और नगर निगमों में 10 हजार पौधे लगाने नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को जारी किया परिपत्र रायपुर, नगर…

    PLANTATION; ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ प्रदेश में पहली बार 30 जुलाई को,आंगनबाड़ी केंद्रों से पौधों का वितरण

    0 व्यापक तैयारियों में जुटा प्रशासन रायपुर, छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र