TOURISM; ब्रिटेन में पढ़ना-नौकरी करना हुआ महंगा, घूमने के लिए भी करना होगा ज्यादा खर्च, सरकार ने बढ़ाई वीजा फीस

लंदन, ब्रिटेन ने अपनी इमिग्रेशन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। ये बदलाव 9 अप्रैल से लागू हो गए है। इन बदलावों से विदेशी कर्मचारियों के लिए नियम सख्त होंगे और वीजा आवेदन में खर्च भी ज्यादा जाएगा। ब्रिटेन में विदेशी छात्रों और कामगार वर्ग में एक बड़ा हिस्सा भारतीयों का है। ऐसे में इन नियमों से भारतीय भी प्रभावित होंगे। ब्रिटेन जाकर काम करने या पढ़ने के लिए अब ज्यादा पैसा खर्च करना होगा और पहले से ज्यादा मुश्किल प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।

यूके में काम के लिए वीजा की चाह रखने वालों को अब ज्यादा फीस देनी होगी, चाहे वे विदेश से आवेदन करें या फिर यूके UK के अंदर से ही अप्लाई करें। इसमें स्किल्ड वर्कर रूट के तहत आवेदन करने वाले लोग भी शामिल हैं। यूके होम ऑफिस ने इमिग्रेशन फीस की नई लिस्ट जारी की है। अलग-अलग वीजा कैटेगरी जैसे कि काम, पढ़ाई और घूमने के लिए आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों को ज्यादा फीस देनी होगी। इसके साथ ही यूके की नागरिकता के लिए भी ज्यादा पैसे देने होंगे।

कंपनियों को भी ज्यादा खर्च करना होगा

कंपनियों को भी विदेश से कर्मचारियों को काम पर रखके लिए ज्यादा खर्च करना होगा। स्किल्ड वर्कर वीजा के लिए न्यूनतम वेतन 23,200 पाउंड से बढ़कर 25,000 पाउंड प्रति वर्ष हो जाएगा। इससे नौकरी देने वाली कंपनियों और आवेदन करने वालों दोनों के लिए यह प्रक्रिया महंगी हो जाएगी। छात्रों की बात की जाए तो स्टूडेंट वीजा फीस वर्तमान 490 पाउंड से 7 फीसद बढ़कर 524 पाउंड (भारतीय 58059 रुपए) हो जाएगी।

ब्रिटेन विजिटर वीजा फीस में 10 फीसद की वृद्धि होगी और छह महीने के वीजा की फीस 127 पाउंड होगी। दो, पांच और दस साल के लॉन्ग-टर्म विजिट वीजा भी महंगे हो जाएंगे। डायरेक्ट एयरसाइड ट्रांजिट वीजा फीस 39 पाउंड तक हो जाएगी, जबकि लैंडसाइड ट्रांजिट वीजा फीस 70 पाउंड होगी। जिन नागरिकों को ब्रिटेन आने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है, उनके लिए आवश्यक ईटीए शुल्क 60 फीसदी बढ़कर 16 पाउंड हो जाएगी।

  • Related Posts

    ACCIDENT; लौह अयस्क ले जा रहा मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशन विनर’ डूबा, 22 क्रू मेंबर लापता

    पोर्ट ब्लेयर/पारादीप, बंगाल की खाड़ी में एक भीषण समुद्री हादसा सामने आया है। ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लौह अयस्क (Iron Ore) लादकर चीन की ओर बढ़ रहा पनामा ध्वज वाला…

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन, आज से कुछ ट्रेने चलेंगी परिवर्तित मार्ग से मालतीपाटपुर

    रायपुर, ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 के उन्नयन कार्य के कारण 25 अगस्त 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….